फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को नशीली दवा देकर होटल के कमरे में ले गया युवक, फिर की दरिंदगी और...

Mon, 25 Jun 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
रेप - फोटो : self
विज्ञापन

रुड़की क्षेत्र में नशीला पदार्थ खिलाकर एक किशोरी का अपहरण कर दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर ललित निवासी मेहवड़ कलां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वेल्डिंग की दुकान चलाने वाला एक युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण कर ले गया है। उसके बाद आरोपी बेटी को शांतरशाह के एक होटल में ले गया और दुराचार किया।

होश में आने पर बेटी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने किशोरी के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आरोपी ललित निवासी मेहवड़ कलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी खजान सिंह ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी को रविवार दोपहर मोहल्ले से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें