राजस्थान के बाड़मेर जिले से छह दिन पहले चोरी हुई बोलेरो पुलिस ने बरामद की है। इसके साथ पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में धोरीमन्ना थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा ने बताया कि बाबूलाल पुत्र गुमनाराम सोनी निवासी बाछड़ाऊ ने रिपोर्ट देकर बताया कि 15 जून की रात को चोर उसकी बोलेरो चुरा ले गए।
पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उनके आधार पर वाहन चोर जुंजाराम उर्फ भवानी निवासी मोतीबेरी केकड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी करतूत को कबूल किया। आरोपी ने बोलेरो को 10 फीट गहरे गड्ढे में छुपाकर रखा था। घटना बाछड़ाऊ गांव की है।