फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारों का आतंक, महिला-युवती से लूट

Mon, 05 Jun 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
mobile - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बाइक सवार झपटमारों का आतंक शहर में जारी है। बदमाशों ने रविवार रात 47वीं पीएसी बटालियन के सामने एक युवती से मोबाइल लूट लिया। वहीं, सोमवार सुबह संजय नगर में एक महिला से चेन लूट ली। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गोविंदपुरम जी ब्लॉक निवासी कंपनी कर्मी श्रुति सिंह रविवार रात खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकली थीं। पीएसी बटालियन के सामने पहुंचने पर उनकी एक सहेली की कॉल आ गई। वह फोन पर बात करते हुए आगे बढ़ रहीं थीं कि बाइक सवार बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल लूट लिया।

उन्होंने शोर मचाया मगर बदमाश फरार हो गए।दूसरी घटना सोमवार सुबह की है। संजय नगर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष बबलू ठाकुर जागृति विहार में रहते हैं। सोमवार सुबह उनकी मां शिव कुमारी देवी मार्निंग वॉक के लिए बी ब्लॉक पार्क गईं थीं।
विज्ञापन


पार्क से लौटते समय जागृति विहार स्कूल के सामने काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया मगर बदमाश भाग निकले। एसएचओ कविनगर नीरज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक पर लूट करने वाला गिरोह सक्रिय
एसएसपी ने पिछले दिनों सभी थानों में चेन स्नैचिंग स्क्वॉयड बनाया है। जो शाम को बाजारों के आसपास चेकिंग करता है। इसके चलते बाजारों के आसपास स्नैचिंग रुक गई हैं। उधर पुलिस की सख्ती के चलते बदमाश अब सुबह-शाम टहलने जाने वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें