बांदा में युवती से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने के आरोप में पिता-पुत्र समेत तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया।
बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती के चचेरे भाई ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि चंदौर गांव निवासी बसंता पुत्र रामहित ने शौच को जाते समय उसकी चचेरी बहन से दुराचार किया।
जिससे उसके गर्भ ठहर गया। लगभग तीन माह बाद बसंत के पिता रामहित और चाचा कुनुवा पुत्र रामकृपाल उसे उठा ले गए और बेहोश करके गर्भपात करा दिया।
पुलिस ने बसंता के खिलाफ दुराचार और पिता व चाचा के विरुद्ध जबरन गर्भपात कराने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय में युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया।