फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार बदमाशों ने टक्कर मार दंपति को लूटा

Sat, 10 Feb 2018 11:34 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायल दंपति व मासूम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुसमरा रोड पर ईजलपुर भट्ठा के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद लुटेरों ने रुपये, जेवर व अन्य सामान लूट लिया। बदमाशाें के भाग जाने के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 दौलताबाद निवासी दीपक शनिवार दोपहर अपनी पत्नी सीमा देवी व चार वर्ष के बेटे देवा के साथ अपनी ससुराल औरैया की कोतवाली विधूना, अलीपुर जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर ईजलपुर के सामने पहुंचे, तभी सौरिख की ओर से आ रही बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपक, सीमा व देवा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बोलेरो से उतरे तीन बदमाशों ने विवाहिता का पर्स छीन लिया और उनके जेवरात भी उतरवा लिए।

घायल सीमा ने बताया कि पर्स में 10 हजार रुपये, जंजीर और कुंडल थे। बदमाशों ने उसके पहने हुए जेवरात भी उतार लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मैनपुरी की ओर भाग गए। सीमा अपने मायके में देवर की शादी के लिए भात मांगने जा रही थी। थोड़ी देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन


हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। एसओ रामप्रकाश पांडेय ने बताया बाइक सवार दीपक नशे की हालत में था। वह बोलेरो के सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में वह खड्ड में गिर गया था। बोलेरो सवार लोगों ने ही घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया। अब वह उनके ऊपर ही लूट का आरोप लगा रहा है। केवल हादसा हुआ है, लूट की बात निराधार है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें