फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमांस से लदी कानपुर की सफारी पकड़ी

Wed, 26 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औंग(फतेहपुर)।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
औंग(फतेहपुर)। औंग थाना पुलिस ने हाईवे पर मंगलवार को गोमांस से लदी सफारी कार पीछा कर पकड़ा है। तस्करों का कोई सुराग नहीं पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पकड़ी गई कार कानपुर की बताई जा रही है। पुलिस टीम कार मालिक की तलाश में कानपुर रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन

     औंग एसओ अनूप सिंह गोमांस तस्करी की खबर पर फोर्स के साथ हाईवे पर पहुंचे। कानपुर की ओर जाती एक सफारी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक कार लेकर पुलिस की नाकेबंदी तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार का पीछा किया। आरोपी एक गेस्ट हाउस के पास पहुंचे। वहीं कार छोड़कर खेत की ओर फरार हो गए। कई घंटे तक इलाके में पुलिस छानबीन करती रही लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिला। सफारी में सपा की नेम प्लेट लगी हुई है। उसकी तलाशी ली गई तो मांस के पैके ट बरामद हुए। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर विपिन कुमार सोनकर के पास मांस सैंपल भेजे हैं। साथ ही इनका प्रयोगशाला में परीक्षण कराने को कहा है। एसओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में गोमांस निकला है। परीक्षण में इसकी पुष्टि हो जाएगी। सफारी कानपुर अनवरगज थाना क्षेत्र के कुली बाजार निवासी मोहम्मद हफीज के नाम रजिस्टर्ड होने का पता चला है। कानपुर पुलिस की एक टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें