गांव कनौरा निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दामाद पर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गांव कनौरा निवासी विवाहिता (35) बुधवार की सुबह चारपाई पर मृत मिली, जिससे वहां भीड़ एकत्र हो गई। महिला के पिता किशनपुर गांव मौलागढ़ (रामपुर) ने आरोप लगाया कि उन्हें उनकी बेटी की मौत की खबर दामाद ने नहीं बल्कि गांव के एक व्यक्ति ने दी। सूचना पर महिला के मायके वालों ने कनौरा पहुंचकर दामाद पर उनकी उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
इस बीच, सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र बुटोला फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के लिए दामाद को हिरासत में ले लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला के शव को उसके मायके वालों को सौंप दिया। उधर, मायके वालों ने दामाद की प्रेमिका की गिरफ्तारी होने पर ही अंतिम संस्कार करने को लेकर हंगामा किया। इस पर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र बुटोला ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया, जिस पर शाम को नीरज का अंतिम संस्कार कर दिया गया।