फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरनपुर में घरजमाई निकला बरेली का बदमाश

Wed, 10 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े सलीम और शरीफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के पीरनपुर इलाके में दो साल से एक लड़की से शादी के  बाद घर जमाई बनकर रहने वाला शख्स बरेली का शातिर बदमाश निकाला। उसके चेहरे से नकाब हटा तो इलाकाई लोग दंग रह गए। बदायूं जिले में भी उसके खिलाफ लूट और पुलिस मुठभेड़ के मामले दर्ज होना सामने आया है। शहर पुलिस ने उसे एक सर्राफ के घर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पीरनपुर मोहल्ले से सलीम उर्फ वसीम पुत्र रफीक उर्फ मुन्ना निवासी पूर्वी फतेहगंज थाने के  जिला बांस बरेली व पीरनपुर मोहल्ले के शरीफ पुत्र बुद्दा को पुलिस ने दबोचा है। शहर कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि दोनों ने शहर में कई चोरियों की घटनाएं अंजाम देना कबूल किया है।

आरोपी सलीम और शरीफ ने ही मिलकर पीलू तले चौराहे के पास रमाशंकर सोनी के घर से लाखों का माल उड़ा ले गए थे। इस वारदात में चोरी के माल के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हो गई थी। चोरी के सारे जेवरात सलीम के पास थे। उसकी नीयत खराब हो जाने के कारण शरीफ पुलिस के पास आया। उसने सलीम के  पास चोरी का माल होने की खबर दी। तभी पुलिस ने मंगलवार को सलीम को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ फतेहगंज थाने बरेली में 48 किलो चांदी और सोने के जेवरात चोरी होने का 2014 में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद बदायूं जिले के दादागंज थाने में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। जेल से छूटने के बाद शहर के पीरनपुर आ गया था। यहां एक लड़की से शादी कर घर जमाई बनकर रह रहा था। वह पेशे के तौर पर कबाड़ खरीद फरोख्त का धंधा करता था। उसके पास से शहर की चोरी में बेचे गए जेवरों से 66 हजार नकदी बरामद हुई है। दोनों को चोरी के मामले में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें