फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर 6 छात्राओं पर फेंका तेजाब, एक गंभीर

Thu, 17 Mar 2016 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर दो युवकों ने आठवीं की छह छात्राओं पर तेजाब फेंक दिया। इससे सभी छात्राएं झुलस गई। इनमें से एक छात्रा को गंभीर रूप से झुलस गई। वारदात पंजाब के गुरदासपुर जिले के कस्बा डेरा बाबा नानक क्षेत्र में बुधवार को घटी।
विज्ञापन


दो युवकों ने आठवीं की छह छात्राओं पर तेजाब फेंक दिया। इससे सभी छात्राएं झुलस गई। इनमें से एक छात्रा को गंभीर रूप से झुलस गई। उसका इलाज अमृतसर के गुरु नानकदेव अस्पताल में चल रहा है जबकि पांच अन्य छात्राओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

 जानकारी के अनुसार आरोपी युवक स्कूल से लौटते समय छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। एक लड़की ने इसका इसका विरोध किया तो आरोपियों ने छात्राओं पर तेजाब फेंक दिया ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार को स्कूल में परीक्षा थी। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्राएं स्कूल से बाहर निकलीं तो रास्ते में खड़े में दो युवकों ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। वे फब्तियां भी कस रहे थे। वे काफी दिनों से छात्राओं को परेशान कर रहे थे

बुधवार को भी जब इन युवकों ने ऐसी ही हरकत की तो प्रभजोत ने इसका विरोध किया। इस पर गुस्साए दोनों युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गईं अौर उसके साथ जा रहीं अन्य पांच छात्राएं भी इसकी जद में आ गईं। सभी को तुरंत गुरु नानक सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर बटाला रेफर कर दिया गया
बाद में उसकी हालत गंभीर होने के कारण अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य लड़कियां मामूली रूप से झुलसी थीं।

सरकार कराएगी छात्रा का इलाज
चंडीगढ़। गुरदासपुर के गांव सिंघपुरा के सरकारी स्कूल की छात्रा प्रभजोत कौर पर तेजाबी हमले का शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने नोटिस लिया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को हिदायत दी है कि छात्रा के इलाज के लिए पचास हजार रुपये की राशि तुरंत दी जाए। स्कूल से लौटते समय प्रभजोत पर तेजाब फेंका गया था। डॉ. चीमा ने वहां के डीसी से बात कर विशेष इंतजाम करने को कहा। अमृतसर के डीईओ को तुरंत पचास हजार रुपये जारी करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें