फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 17 Dec 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धुंध के चलते हुए सड़क हादसा, युवक की मौत - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
निचलौल। शुक्रवार की रात नेपाल के बॉर्डर इलाके में शादी समारोह से वापस आ रहे बाइक सवार घने कोहरे के कारण झुलनीपुर-खड्डा मार्ग पर पेड़ से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के कन्हैया (26) व अमर (28) बॉर्डर पार नेपाल में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में घर लौट रहे थे कि घने कोहरे के कारण उनकी बाइक झुलनीपुर खड्डा मार्ग पर गोसाईपुर के पास पेड़ से टकरा गई।

बाइक चालक कन्हैया (26) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायी। जहां डाक्टर ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। अमर को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें