फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के अवैध ई टिकट कारोबार का हुआ भंडा फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के अवैध ई-टिकट कारोबार का भंडाफोड़
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। आरपीएफ ने रेलवे के अवैध ई-टिकट कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोचकर उसके पास से उपकरण और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच के दौरान मिली पांच फर्जी आईडी से अब तक 5.98 लाख रुपये के अवैध ई-टिकट बनाने का मामला सामने आया है। पकड़े गए आरोपी समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ इलाहाबाद के निर्देश पर आरपीएफ के अपराध खुफिया शाखा अलीगढ़ निरीक्षक रविंद्र कुमार कौशिक के नेतृत्व में जंक्शन आरपीएफ थाना खुर्जा की टीम ने छापेमारी कर रेल ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अलीगढ़ के चंडौस थाना नई बस्ती निवासी विकास अग्रवाल पुत्र लोकेश अग्रवाल के रूप में हुई। मौके पर उसके पास से पास से सात अग्रिम यात्रा की 3660 रुपये की अवैध ई-टिकटें बरामद र्हुइं। जांच पड़ताल के दौरान पांच पर्सनल आईडी भी उसके पास से मिली। आरपीएफ थाना प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि उन्हें ने ई-टिकट के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। उसके आधार पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से मिली पांच पर्सनल आईडी द्वारा अब तक अवैध रूप से 557 ई-टिकट बनाई जा चुकी थी। जिसकी कीमत 5.98 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के पास से ई-टिकट बनाने में उपयोग किए गए उपकरणों, टिकट के लेनदेन से संबंधित रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों को आरपीएफ की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। आरपीएफ चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी विकास अग्रवाल और दुकान स्वामी रामेश्वर दयाल शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी दुकान स्वामी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें