फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंरट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत
विज्ञापन

छतारी। क्षेत्र के गांव नारऊ निवासी युवक की रविवार शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। आनन फानन में परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नारऊ गांव निवासी संजय पुत्र रघुराज (35) बीती शाम अपने मकान की छत पर पडे़ तार पर कपडे़ सुखाने गया था। कपडे़ सुखाने वाले तार के पास से बिजली की केबिल गुजर रही थी। केबिल बीच में से कटी होने के कारण अचानक कपडे़ सुखाते वक्त संजय करंट की चपेट में आकर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन फानन में परिजन उसे चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें