महरौनी(ललितपुर)। थाना महरौनी अंतर्गत कुआंघोषी के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराते समय एक पुरानी बाइक में आग लग गई, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। यह देख पेट्रोल पंप पर उपस्थित कर्मचारियों ने किसी प्रकार आनन फानन में अग्निशमन यंत्रों से आग पर किसी प्रकार काबू पाया। सूचना पर महरौनी कोतवाली पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक बाइक में लगी आग बुझ गई थी। बाइक की आग बुझने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। यदि शीघ्र ही आग पर काबू नहीं किया गया होता तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था।