फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कार्रवाई को लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी में ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गुस्साए परिजन कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद परिजनों ने संभल-मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद परिजन शांत हुआ और जाम खुल सका।
रविवार की दोपहर दो बजे करीब सिरसी के मोहल्ला शर्की निवासी तुफैल नजर(23) अपने साथी आलम नजर के साथ बाइक पर सवार होकर बाइक में पेट्रोल भरवाने गया। पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही वह घर लौट रहा था। अचानक ही पीछे से आ रही सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर जबरदस्त थी। बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए।
विज्ञापन

तुफैल नजर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आलम नजर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच मौके देखकर चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आलम नजर को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मां तौहिद फात्मा का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए संभल-मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना मिलने पर नखासा पुलिस व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। गुस्साए परिजन प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने एसडीएम संभल को मामले की जानकारी दी।
इस पर एसडीएम दीपेंद्र यादव ने जाम लगा रहे परिजनों से फोन पर बातचीत कर आर्थिक मदद दिलाने जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। मृतक के छोटे भाई कुमैल नजर ने बताया कि परिवार के सारे लोग पंजाब के जालंधर में रहकर मजदूरी करते है।
भाई और वह दोनों सिरसी में रहते हैं। रविवार को बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पंप पर गए थे, तभी हादसा हो गया। थाना नखासा प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें