फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब और जुए के लिए रुपये न मिलने पर युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में एक युवक ने फंदे पर लटक कर शुक्रवार को जान दे दी। पुलिस का सूचना मिलने पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के अतरासी गांव निवासी अंकित ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। अंकित के चाचा प्रेमशंकर उर्फ छोटे ने बहजोई थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में पुलिस से बताया है कि अंकित शराब पीने व जुआ खेलने का आदि था। वह आए दिन अपनी पत्नी से जुए व शराब के लिए रुपये मांगता रहता था। शुक्रवार को भी उसने अपनी पत्नी शिवधारा से शराब पीने को रुपये मांगे तो पत्नी इनकार कर दिया जिससे नाराज होकर उसने शुक्रवार को सुबह 11 बजे अपने ही घर के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो अंकित फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने उसे फंदे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अंकित के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें