कुरुक्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ा: ढाबे के पास मिला शव, हत्या की आशंका
Tue, 04 Apr 2023 01:28 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सार
कुरुक्षेत्र के गांव रत्नगढ़ के समीप नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे के पास युवक का शव मिला है, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
ये है शव की पहचान
शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक युवक के गले में लाल कपड़ा भी बंधा मिला है। शाहाबाद एसएचओ राजपाल का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी है।