फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Points Table: भारत को हुआ बड़ा नुकसान, पाकिस्तान की टीम शीर्ष पर पहुंची, जानिए अंक तालिका में कौन कहां

Sat, 28 Aug 2021 08:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

इंग्लैंड की हाथों मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया (14 अंक) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, पाकिस्तान की टीम नंबर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार से भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की अंकतालिका में बड़ा नुकसान हुआ है। टीम इंडिया (14 अंक) अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, भारत की इस हार के पाकिस्तान को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। पाकिस्तान की टीम डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड के हाथों तीसरे टेस्ट में पारी और 76 रनों से मिली हार के बाद भारत का जीत प्रतिशत 38.88 का हो गया है। वहीं, पाकिस्तान 50 प्रतिशत के साथ नंबर एक पर पहुंच गया है। बता दें कि इंग्लैंड टीम के भी 14 अंक हैं और जीत का प्रतिशत 38.88 है।

विज्ञापन


 


लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद नंबर एक पर थी टीम इंडिया
लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया नंबर एक पर पहुंच गई थी। लॉर्ड्स में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 151 रनों से हराया था। वहीं, पाकिस्तान के साथ-साथ वेस्टइंडीज के भी जीत का प्रतिशत 50 था। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें अंक तालिका में दूसरे पायदान पर थे। दोनों के 12-12 अंक थे और जीत का प्रतिशत 50 था। वहीं इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर थी। उसके दो अंक थे और जीत का प्रतिशत 8.33 था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 रनों से हराया
लीड्स के हेंडिग्ले में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत को पारी और 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस जी के साथ ही इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पहली पारी महज 78 रन पर ही सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाए। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 354 रन की बढ़त मिली। वहीं, भारत की दूसरी पारी 278 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में ओली रॉबिन्सन ने 65 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें