फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL: 20 साल की शेफाली ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के तो 21 साल की श्रेयांका ने लगाई विकेटों की झड़ी, देखें आंकड़े

Mon, 18 Mar 2024 11:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लीग में इस बार कोई शतक नहीं लगा। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम हाईएस्ट स्कोर रहा। उन्होंने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 48 गेंद में 95 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग 2024 - फोटो : WPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। यह WPL का दूसरा सीजन था। पिछले साल इस लीग की शुरुआत हुई थी और मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता था। इस साल कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे। वहीं, कुछ स्टार्स भी उभर कर सामने आए। हम आपको इस लीग से जुड़े कुछ आंकड़ों के बारे में बता रहे हैं...
विज्ञापन
Trending Videos

सबसे ज्यादा रन
महिला प्रीमियर लीग 2024 में सबसे ज्यादा रन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की एलिस पेरी के नाम है। उन्होंने नौ पारियों में 69.40 की औसत और 125.72 के स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग 331 रन के साथ दूसरे और शेफाली वर्मा 309 रन के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

WPL 2024 में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन स्ट्राइक रेट
एलिस पेरी 9 347 125.72
मेग लैनिंग 9 331 123.05
शेफाली वर्मा 9 309 156.85
स्मृति मंधाना 10 300 133.93
दीप्ति शर्मा 8 295 136.57

हाईएस्ट स्कोर
लीग में इस बार कोई शतक नहीं लगा। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम हाईएस्ट स्कोर रहा। उन्होंने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 48 गेंद में 95 रन की पारी खेली थी। वहीं, यूपी वॉरियर्स की दीप्ति शर्मा ने गुजरात के खिलाफ ही 60 गेंद में 88 रन बनाए थे। गुजरात की बेथ मूनी ने बैंगलोर के खिलाफ 51 गेंद में 85 रन की पारी खेली थी। 

WPL 2024 में हाईएस्ट स्कोर
बल्लेबाज रन गेंद खिलाफ
हरमनप्रीत कौर 95 48 गुजरात जाएंट्स
दीप्ति शर्मा 88 60 गुजरात जाएंट्स
बेथ मूनी 85 51 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
स्मृति मंधाना 80 50 यूपी वॉरियर
एल वोल्वार्ड्ट 76 45 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

सबसे ज्यादा अर्धशतक
इस सीजन टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा अर्धशतक मेग लैनिंग ने लगाए। उनके नाम चार अर्धशतक रहे। वहीं, शेफाली, दीप्ति और बेथ मूनी ने तीन-तीन अर्धशतक लगाए। पेरी, मंधाना, हरमनप्रीत, ऋचा और जेमिमा ने दो-दो अर्धशतक लगाए।

WPL 2024 में सबसे ज्यादा छक्के
बल्लेबाज पारी अर्धशतक
मेग लैनिंग 9 4
शेफाली वर्मा 9 3
दीप्ति शर्मा 8 3
बेथ मूनी 8 3
एलिस पेरी 9 2

सबसे ज्यादा छक्के
टूर्नामेंट में इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड 20 साल की शेफाली वर्मा के नाम रहा। उन्होंने 20 छक्के जड़े। बाकी कोई बल्लेबाज उनके आसपास भी नहीं है। दूसरे नंबर 10-10 छक्के के साथ मंधाना और ऋचा घोष हैं।

WPL 2024 में सबसे ज्यादा छक्के
बल्लेबाज पारी 6s
शेफाली वर्मा 9 20
स्मृति मंधाना 10 10
ऋचा घोष 9 10
दीप्ति शर्मा 8 8
हरमनप्रीत कौर 7 8
जेमिमा रॉड्रिग्स 9 8
एलिस पेरी 9 7
ग्रेस हैरिस 8 7
सोफी डिवाइन 10 7
किरण नवगिरे 8 7

सबसे ज्यादा विकेट
इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट बैंगलोर की 21 साल की गेंदबाज श्रेयांका पाटिल ने लिए। उन्होंने 13 विकेट झटके। वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में शुरुआती तीन स्थान पर बैंगलोर की ही खिलाड़ी हैं। आशा और मोलीन्यूक्स दोनों ने 12-12 विकेट लिए। वहीं, दिल्ली मरिजाने कैप, यूपी की एक्लेस्टोन और दिल्ली की जेस जोनासेन ने 11-11 विकेट लिए।

WPL 2024 में सबसे ज्यादा विकेट
गेंदबाज विकेट
श्रेयांका पाटिल 13
आशा शोभना 12
सोफी मोलीन्यूक्स 12
मरिजाने कैप 11
सोफी एक्लेस्टोन 11
विज्ञापन

सबसे बढ़िया इकोनॉमी रेट
इस सीजन सबसे शानदार इकोनॉमी रेट एलिस कैप्सी का रहा। उन्होंने 6.12 की इकोनॉमी से रन खर्च किए और चार विकेट भी लिए। वहीं, मुंबई की शबनिम इस्माइल का इकोनॉमी रेट 6.18 का रहा। मरिजाने कैप ने 6.29 की इकोनॉमी रेट से रन दिए। 

WPL 2024 में सबसे बढ़िया इकोनॉमी रेट
गेंदबाज इकोनॉमी रेट
एलिस कैप्सी 6.12
शबनिम इस्माइल 6.18
मरिजाने कैप 6.29
सोफी एक्लेस्टोन 6.57
एलिस पेरी 6.81
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें