श्रीलंका 40 अंक प्रतिशत के पांचवें, दक्षिण अफ्रीका भी 38.89 अंक प्रतिशत के साथ छठे और बांग्लादेश 35 अंक प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान 22.22 अंक प्रतिशत के साथ आठवें और वेस्टइंडीज 18.52 अंक प्रतिशत के साथ नौवें स्थान पर है। इस चक्र में भारत का बोलबाला सिर्फ उनके बल्लेबाजों की वजह से नहीं रहा है, बल्कि गेंदबाजों ने भी उतना ही साथ निभाया है। जब बात इस चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की आती है तो शीर्ष छह में भारत का सिर्फ एक ही बल्लेबाज है, जबकि शीर्ष-6 गेंदबाजों में भारत के दो खिलाड़ी हैं। आइए जानते हैं...
मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के जो रूट ने बनाए हैं। उन्होंने 25 पारियों में अब तक 51.22 की औसत से 1127 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। इसके बाद दूसरा स्थान भारत के यशस्वी जायसवाल का है। उन्होंने 16 पारियों में 68.53 की औसत से 1028 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। इंग्लैंड के जैक क्राउली 23 पारियों में 42.78 की औसत से 984 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। क्राउली ने एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं। शीर्ष-6 बल्लेबाजों में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी हैं। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया का एक-एक खिलाड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा चौथे, इंग्लैंड के बेन डकेट और बेन स्टोक्स क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं।
मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी |
पारी |
रन |
उच्चतम स्कोर |
औसत |
100 |
50 |
| जो रूट |
25 |
1127 |
122* |
51.22 |
3 |
6 |
| यशस्वी जायसवाल |
16 |
1028 |
214* |
68.53 |
3 |
4 |
| जैक क्राउली |
23 |
984 |
189 |
42.78 |
1 |
7 |
| उस्मान ख्वाजा |
24 |
943 |
141 |
41.00 |
1 |
5 |
| बेन डकेट |
26 |
871 |
153 |
34.84 |
1 |
4 |
| बेन स्टोक्स |
24 |
796 |
155 |
34.60 |
1 |
6 |
वहीं, मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में भारत के दो गेंदबाज हैं। इनमें रविचंद्रन अश्विन के अलावा जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। शीर्ष-6 में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी हैं, जबकि इंग्लैंड का एक खिलाड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड 51 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क 48-48 विकेट के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। नाथन लियोन 43 विकेट के साथ तीसरे और अश्विन 42 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के क्रिस वोक्स 36 विकेट के साथ पांचवें और भारत के बुमराह 31 विकेट के साथ छठे स्थान पर हैं।
मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सबसे ज्यादा विकेट
| खिलाड़ी |
पारी |
विकेट |
सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी |
पारी में
पांच विकेट |
| जोश हेजलवुड |
21 |
51 |
5/31 |
3 |
| पैट कमिंस |
23 |
48 |
6/91 |
4 |
| मिचेल स्टार्क |
21 |
48 |
5/78 |
1 |
| नाथन लियोन |
17 |
43 |
6/65 |
1 |
| आर अश्विन |
15 |
42 |
7/71 |
4 |
| क्रिस वोक्स |
14 |
36 |
5/62 |
1 |
| जसप्रीत बुमराह |
11 |
31 |
6/45 |
2 |