फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची टी-20 मैच के दौरान क्या कर रहे थे विराट कोहली?

Sat, 13 Feb 2016 03:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद भारत को बांग्लादेश में एशिया कप और फिर अगले महीने अपने घर में टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है, यानी की टीम इंडिया के आगे का कार्यक्रम बहुत बिजी है, इसलिए विराट कोहली को इस छोटी सी सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
विज्ञापन


धोनी के घर रांची में खेले जाने वाला टी-20 मैच भारतीय टीम के लिए बेहद खास था क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज में क्लीन स्विप के बाद उम्मीद थी कि भारतीय टीम शानदार खेल दिखाएगी लेकिन पहले मैच में उसे निराशाजनक हार मिली और उस पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडराने लगा था।

ऐसे में जब टीम इंडिया रांची में सीरीज बचाने और नंबर वन का ताज बचाने की कवायद में जुटी थी तो टीम की 'रन मशीन' कोहली आखिरकार उस समय क्या कर रहे थे?

कोहली अपने घर में मैच देखकर मना रहे छुट्टी

विराट कोहली रांची मैच के दौरान अपने घर पर ही थे और मैच में अपने साथी खिलाड़ियों की सीरीज बचाने के संघर्ष को देख रहे थे। उन्होंने अपने घर में मैच देखने के दौरान एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट भी की। साथ ही उन्हें जीत की शुभकामनाएं भी दी।

Cheering for the boys from home. All my energy and wishes with you. Let's Do This #IndVsSL pic.twitter.com/wApRMMI8FV— Virat Kohli (@imVkohli) 12-फ़रवरी-2016


व्यस्त कार्यक्रम से पहले अपने घर में छुट्टी का लुत्फ लेते विराट कोहली। कोहली ने खुद यह फोटो पोस्ट की है।

The calmness of your home and a double espresso shot. Have a blessed day ahead people #PerfectMorning #Grateful
विज्ञापन

कोहली ने ली दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के साथ सेल्फी

विराट कोहली इस समय आराम कर रहे हैं। साथ ही यह भी खबर है कि अनुष्का शर्मा के साथ उनका ब्रेक-अप हो चुका है, ऐसे में वह फिर अकेले हो गए हैं और अपने घर पर ही छुट्टियां बीता रहे हैं।

इस बीच उन्होंने एक फोटो पोस्ट भी की जिसमें उन्होंने दुनिया की अपनी सबसे खूबसूरत महिला के साथ सेल्फी भी ली। यह सबसे खूबसूरत महिला कोई और नहीं बल्कि उनकी मां हैं जिन्हें वह अपनी ताकत, अपनी खुशी और सब कुछ मानते हैं।

A beautiful day with the most beautiful woman in the world. My strength, my happiness, my everything; my mommy pic.twitter.com/cpdpMEKHQH— Virat Kohli (@imVkohli) 11-फ़रवरी-2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें