फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू विवाद पर बोली भाजपा, छात्रों की बोली आतंकियों जैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों और उस पर उठे बवाल पर आज बीजेपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि छात्र आतंकियों की बोली बोल रहे हैं।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि किसी भी छात्र को देश विरोधी नारे लगाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को भी प्रदर्शन करने की मनाही नहीं है लेकिन राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वामपंथ के समर्थक प्रधानमंत्री के खिलाफ भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उनके यह व्यवहार निंदनीय है।
Trending Videos
विज्ञापन

लगाए थे देश विरोधी नारे


गौरतलब है कि 9 फरवरी को जेएनयू कैंपस में कुछ छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाए थे। इस दौरान उन्होंने आतंकी अफजल गुरू के समर्थन में भी नारे लगाए।

इतना ही नहीं वहां मौजूद छात्रों ने भारत की बर्बाद तक विरोध करने के नारे लगाए। उन्होंने कश्मीर को आजाद करने की मांग भी की जिसके बाद इसका जमकर विरोध हुआ।

इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार को हिरासत में ले लिया और अन्य छात्रों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें