फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभ्यास मैच: भारत के खिलाफ काउंटी सिलेक्ट XI का एलान, विलफ्रेड रोड्स को टीम की कमान

Thu, 15 Jul 2021 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरहम

सार

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 20 से 22 जुलाई तक खाली स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विलफ्रेड रोड्स - फोटो : ECB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंटी सिलेक्ट इलेवन ने गुरुवार को भारत के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम की कमान वार्विकशर के कप्तान विलफ्रेड रोड्स के हाथों में है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 20 से 22 जुलाई तक खेला जाएगा। डरहम में यह मुकाबला दर्शकों के बगैर खेला जाएगा। 

विज्ञापन

 

 

भारतीय टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत और सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सिलेक्ट काउंटी टीम में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले जेम्स ब्रासी और नॉटिंघमशर के सलामी बल्लेबाज हसीब हामिद भी हैं, जिन्होंने 2016 में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। ईसीबी इस मैच के लिये एक छोटा बायो बबल बनाएगा और सारे चयनित खिलाड़ियों की कोरोना जांच होगी। मैच डरहम काउंटी क्रिकेट क्लब के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा और बीबीसी रेडियो पर इसकी कमेंट्री भी होगी।

काउंटी सिलेक्ट इलेवन : विल रोड्स (कप्तान) रेहान अहमद, टॉम एस्पिनवेल, एथान बाम्बर, जेम्स ब्रासी, जैक कार्सन, जाक चैपल, हसीब हामिद, लिंडन जेम्स, जैक लिब्बी, क्रेग माइल्स, लियाम पीटरसन व्हाइट , जेम्स रियू, रॉब येट्स।

विज्ञापन


केएल राहुल करेंगे विकेटकीपिंग
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'पंत ब्रेक के दौरान टीम होटल में नहीं थे। वह आठ जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनमें कोई लक्षण नहीं है और वह उसी स्थान पर पृथकवास में हैं, जहां वह पॉजिटव पाए गए थे।' उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और अब वह रिकवरी की राह पर है। वह दो निगेटिव आरटी पीसीआर टेस्ट आने के बाद डरहम में टीम से जुड़ेंगे।' बता दें कि ऐसे में केएल राहुल काउंटी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ केएल राहुल विकेटकीपिंग करेंगे।

विज्ञापन

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दर्शकों पर प्रतिबंध नहीं

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरीसन ने गुरुवार को कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए कोई सख्त बायो बबल लागू नहीं होगा। इतनी ही नहीं मैदान पर दर्शकों के आने पर भी पर प्रतिबंध नहीं होगा। हैरीसन ने कहा, 'कोरोना से निपटने के मामले में छह महीने या साल भर पहले से अब हालात अलग हैं । हम इसके साथ जीना सीख रहे हैं । लोगों के लिये बायो बबल की बजाय सुरक्षित माहौल तैयार कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी बायो बबल से आजिज आ चुके हैं। इससे खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है ।हमें कोरोना से निपटना सीखना होगा । निकट भविष्य में इसके साथ ही जीना है। हम प्रोटोकॉल का पूरा पालन करेंगे।' बता दें कि ब्रिटेन में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 42000 से अधिक मामले पाए गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें