फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: विश्व कप में पहली बार शून्य पर आउट हुए विराट, सचिन के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की

Sun, 29 Oct 2023 04:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में विराट कोहली अपना खाता नहीं खोल पाए। विश्व कप के इतिहास में यह पहला मौका था, जब विराट कोहली शून्य के स्कोर पर आउट हुए। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में भारत और इंग्लैंड के मुकाबले में विराट कोहली पूरी तरह से फेल रहे। उन्होंने इस मैच में नौ गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता तक नहीं खोल सके। डेविड विली ने उन्हें बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। यह पहला मौका था, जब वनडे विश्व कप के किसी मैच में विराट कोहली शून्य के स्कोर पर आउट हुए, लेकिन इस मैच में उन्होंने सचिन तेंदुलकर के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन


भारत के लिए खेलने हुए विराट 34वीं बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए। वह सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। सचिन भी 34 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। हालांकि, कुछ गेंदबाज सचिन और कोहली से ज्यादा बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं, लेकिन बल्लेबाजों में यह अनचाहा रिकॉर्ड इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के नाम है। इस सूची में सिर्फ नंबर एक से लेकर सात तक के बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। आठवें, नौवें, दसवें और 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी इस सूची का हिस्सा नहीं हैं। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले एक से सात नंबर के बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग तीसरे नंबर पर हैं। सहवाग 34 बार और रोहित शर्मा 30 बार खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। सौरव गांगुली भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 29 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए। 
विज्ञापन


कोहली ने 2011 से अब तक विश्व कप में 32 मैच खेले हैं और इतनी ही पारियों में 53.23 के औसत से 1384 रन बनाए हैं। विराट के नाम विश्व कप में तीन शतक और नौ अर्धशतक हैं। वहीं, वनडे क्रिकेट में वह 48 शतक लगा चुके हैं। वह इसी विश्व कप में एक और शतकीय पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि विराट कोहली पांच नवंबर को अपने जन्मदिन पर 50वां वनडे शतक लगाएंगे। अगर कोहली को ऐसा करना है तो दो नवंबर को भी उन्हें शतकीय पारी खेलनी होगी। इसके बाद पांच नवंबर को भी शतक लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें