फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2021: भारतीय टीम की शुरुआती हार पर गेंदबाजी कोच ने दी दलील, कहा- टॉस था अहम लेकिन ये कोई बहाना नहीं

Sun, 07 Nov 2021 05:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत को अब आखिरी ग्रुप मुकाबले में नामीबिया से भिड़ना है, लेकिन मैच से एक दिन पहले गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने टीम के प्रदर्शन पर अपनी राय रखी। भरत ने रविवार को कहा कि भारतीय टीम को शुरुआती दोनों मुकाबलों में टॉस की वजह से हार का सामना करना पड़ा क्योंकि दुबई की परिस्थिति में टॉस जीतने वाली टीम को बड़ा फायदा हुआ।
विज्ञापन
भरत अरुण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने छवि के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया और पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उसे करारी हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान ने जहां 10 विकेट से हराया तो वहीं न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से पटखनी दी। शुरू के दोनों मुकाबलों में शर्मनाक हार की वजह से ही आज भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो गई है। 

विज्ञापन


भारत को अब आखिरी ग्रुप मुकाबले में नामीबिया से भिड़ना है, लेकिन मैच से एक दिन पहले गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने टीम के प्रदर्शन पर अपनी राय रखी। भरत ने रविवार को कहा कि भारतीय टीम को शुरुआती दोनों मुकाबलों में टॉस की वजह से हार का सामना करना पड़ा क्योंकि दुबई की परिस्थिति में टॉस जीतने वाली टीम को बड़ा फायदा हुआ।

यह पहली बार है जब भारतीय टीम प्रबंधन की तरफ से किसी ने वर्ल्ड कप में टॉस की भूमिका पर खुलकर बात की है। मैच के एक दिन पहले भरत ने कहा, 'मैं कोई बहाना नहीं देना चाहता लेकिन मुख्य लगता है कि वर्ल्ड कप में यही ट्रेंड रहा है कि टॉस जीतने वाली टीम को अधिक फायदा मिला है वह भी खासकर दुबई में। दूसरी पारी में यहां बल्लेबाजी पहले की तुलना में आसान हो जाती है, लेकिन यह सब बहाना नहीं है। हम और अच्छा कर सकते हैं, हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।'
विज्ञापन


भारत ने अपने शुरू के दोनों मुकाबले दुबई में खेले थे और यहां विराट कोहली को दोनों मुकाबलों में टॉस में हार मिली थी। भरत ने कहा, 'टी-20 जैसे प्रारूप में टॉस की अधिक भूमिका नहीं होनी चाहिए।' 

विज्ञापन

नहीं मिला आराम
भारत अरुण ने यह भी कहा कि भारतीय टीम ने पिछले छह महीने में जो किया है और जितनी क्रिकेट खेली, वह आसान नहीं है। आईपीएल और वर्ल्ड कप के बीच में अगर थोड़ा आराम मिला होता तो इससे भारतीय खिलाड़ियों को फायदा मिलता।। उन्होंने खिलाड़ियों का बचाव करते हुए कहा, 'उन्होंने पिछले छह महीने में बड़े काम किए हैं, ऐसे में उन्हें थोड़ा आराम मिलना चाहिए थे।'

बायो बबल की समस्या 
भारतीय गेंदबाजी कोच ने बायो बबल की समस्या पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम ने छह महीनों में बायो बबल में अधिक समय बिताया है। यह आसान नहीं है। इसकी वजह से मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर हुआ है। 

हर प्रारूप में अलग टीम
भरत ने इस बात पर जोर दिया कि आज की परिस्थिति में हमें अलग प्रारूप में अलग टीम उतारने पर विचार करना होगा और यही टीम के लिए फायदेमंद होगा। इससे खिलाड़ियों को भी शारीरिक और मानसिक आराम भी मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें