फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs RSA: चोटिल होने के बाद मैदान पर ही रोने लगे इंग्लैंड के जेसन रॉय, देखें वायरल Video

Sun, 07 Nov 2021 02:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद जेसन रॉय मैदान में ही रोने लगे। उनके रोने और चोटिल होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में इंग्लैंड को अपने आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई, लेकिन उनके ओपनिंग बल्लेबाज जेसन रॉय इस मैच में चोटिल हो गए। चोट की वजह से रॉय को इतना दर्द हुआ की वो मैदान में ही रोने लगे। मैच खत्म होने के बाद वो बैसाखी के सहारे ड्रेसिंग रूम से बाहर आए और सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। उनके चोटिल होने और रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


रॉय से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अगर जेसन रॉय भी अगले मैच से पहले फिट नहीं होते हैं तो सेमीफाइनल में इंग्लैंड को बड़ा झटका लग सकता है।  रन भागते हुए चोटिल हो गए रॉय
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अफ्रीका ने उनके सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की लेकिन पांचवें ओवर में बटलर ने शॉट खेला और रन के लिए भागे। रॉय भी दूसरे छोर से रन के लिए दौड़े, लेकिन बीच में ही लंगड़ाने लगे। किसी तरह वो दूसरे छोर पर पहुंचे और जमीन पर लेट गए। उन्हें इतना दर्द हो रहा था कि मैदान पर ही रोने लगे। इसके फिजियो आए और उन्हें मैदान से बाहर ले गए। उनके पैर में इतना दर्द हो रहा था कि वो खड़े तक नहीं हो पा रहे थे। मैच खत्म होने के बाद भी वो बैसाखी के सहारे चलते नजर आए। 
विज्ञापन


रॉय जिता सकते थे मैच
इस मैच में इंग्लैंड 10 रनों के करीबी अंतर से हारा है। अगर जेसन रॉय चोटिल न हुए होते तो इस मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। उन्होंने बटलर के साथ पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की थी और 15 गेंदों में 20 रन बनाए थे। वो काफी अच्छी लय में दिख रहे थे और उन्होंने चार चौके भी लगाए थे, लेकिन उनके चोटिल होने से इंग्लैंड की लय टूटी और बटलर के साथ बेयरस्ट्रो भी अगले दो ओवरों में आउट हो गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें