फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निचोड़: विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के फैसले से निकली ये तीन बड़ी बातें, बदलेगी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर

Thu, 16 Sep 2021 09:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी-20 फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनकी अगुवाई में टीम ने 45 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 27 में जीत हासिल हुई है। उनका जीत का प्रतिशत भी 65 का रहा है। लेकिन उनके अचानक से कप्तानी को लेकर किए गए एलान ने सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली ने गुरुवार को घोषणा की कि वह आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। टी-20 फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनकी अगुवाई में टीम ने 45 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 27 में जीत हासिल हुई है। उनका जीत का प्रतिशत भी 65 का रहा है। लेकिन उनके अचानक से कप्तानी को लेकर किए गए एलान ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने उसके पीछे कई कारण और महत्वपूर्ण बातें भी साझा की। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी घोषणा के बाद सामने आई तीन प्रमुख बातें। 

विज्ञापन

वर्कलोड मैनेजमेंट:

भारतीय क्रिकेट टीम में वर्कलोड मैनेजमेंट में कोई नई बात नहीं है। बीसीसीआई ने समय-समय इसे ध्यान में रखते हुए अपने बड़े खिलाड़ियों को रेस्ट दिया है, इनमें विराट कोहली को भी कई मौकों पर आराम दिया गया है। उन्हें 2018 में एशिया कप और निदहास ट्रॉफी में भी आराम दिया गया था। 32 वर्षीय कोहली ने टेस्ट और वनडे में टीम का नेतृत्व करने की इच्छा जताई है जो 2023 एकदिवसीय वर्ल्ड कप को देखते हुए जरूरी भी है।  

रोहित शर्मा संभालेंगे टीम की कमान!

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद अभी तक दूसरे कप्तान को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि टीम के मौजूदा उपकप्तान रोहित शर्मा इस पद के सबसे बड़े दावेदार हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि रोहित ने कई मौकों पर अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। रोहित के पास आईपीएल में पांच खिताब हैं तो वहीं कोहली को अभी भी अपने पहले खिताब की तलाश है। रोहित ने एशिया कप और निदहास ट्रॉफी में भारत के नेतृत्व करते हुए जीत हासिल की थी, उनका जीत प्रतिशत भी 79 का है, जो विराट से काफी अधिक है। 
विज्ञापन

पहली आईसीसी ट्रॉफी की तलाश में विराट 

विराट कोहली काफी लंबे समय से तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की कमान संभाले हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं, लेकिन वह कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रहे हैं। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी हो या 2019 विश्व कप और या फिर हाल ही में खत्म हुई विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, तीनों मौकों पर टीम खिताब के करीब पहुंचकर हार गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें