फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम का एलान, ढ़ाई साल के बैन के बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

Fri, 12 Mar 2021 05:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे के लिए अपनी तीनों प्रारूपों की टीम की घोषणा कर दी। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे दौरे पर पाकिस्तानी टी-20 टीम में शर्जील खान को भी शामिल किया गया है। बता दें कि स्पॉट फीक्सिंग के दोषी पाए गए थे, जिसके बाद उनपर पीसीबी ने ढ़ाई साल का बैन लगाया था।

विज्ञापन


बता दें कि बाएं हाथ के बल्लेबाज शर्जील पर अगस्त 2017 में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई ने पांच साल का प्रतिबंध लगाया था। उन्हें यूएई में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था। ट्रिब्यूनल ने हालांकि उनका प्रतिबंध ढाई साल का कर दिया, जिससे उन्हें पिछले साल प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का मौका मिला। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शर्जील फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा दिखा पाते हैं या नहीं। 

पाकिस्तानी टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वन-डे और चार टी-20 मैच और जिम्बाब्वे में दो टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलेगी। पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम 26 मार्च को विशेष विमान से जोहानिसबर्ग रवाना होगी। वहीं, टेस्ट टीम 12 अप्रैल को जिम्बाब्वे जाएगी। 

विज्ञापन

टी-20 स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), शर्जील खान, मोहम्मद हफीज, हैदर अली, दानिश अजीज, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी रऊफ, मोहम्मद हसनैन, हसन अली, अरशद इकबाल, उस्मान कादिर।

वन-डे स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान), इमाम उल हक, फखर जमान, अब्दुल्ला शफिक, हैदर अली, दानिश अजीज, सऊद शकील, फहीम अशरफ, मो वसीम जूनियर, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी, हरिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, हसन अली, उस्मान कादिर।

टेस्ट स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान), इमरान बट, आबिद अली, अब्दुल्ला शफीक, अजहर अली, फवाद आलम, सऊद शकील, आगा सलमान, फहीम अशरफ, मोहम्मद नियाज, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी, हरिस रऊफ, तबिश खान, हसन अली, शाहनवाज धानी, नौमन अली, जाहिद महमूद, साजिद खान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें