फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में महिला की मौत: भाजपा ने की मांग, एसआईटी या सीबीआई करे मामले की जांच

Fri, 12 Mar 2021 05:21 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
चित्रा वाघ - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

महाराष्ट्र भाजपा की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने शुक्रवार को मांग की कि पूजा चव्हाण की मौत के मामले की जांच एसआईटी या सीबीआई को सौंपी जाए। बता दें कि बीड जिले की निवासी पूजा चव्हाण (23) आठ फरवरी को पुणे में मृत पाई गई थीं। उनकी मौत हडपासर में अपने भवन से कथित तौर पर गिरकर हुई थी। 

विज्ञापन


भाजपा ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री संजय राठौड़ की भूमिका होने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।

भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राठौड़ के इस्तीफे की कभी मांग नहीं की गई। वाघ ने कहा, मामले में हमने बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। हमने मांग की है कि मामला दर्ज किया जाए और जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाए या इसकी जांच सीबीआई को सौंपी जाए।'

बता दें कि इस मामले के सिलसिले में पुलिस ने स्थानीय पार्षद को तलब किया था। इस संबंध में सवाल पूछने पर भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा, 'पार्टी का घटना से कोई लेना-देना नहीं है। पार्षद धनराज घोगरे ने महिला का सहयोग किया। अगर सरकार उनकी जांच कर रही है, तो क्या हम लोगों का सहयोग करना बंद कर दें?'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें