फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: रोहित के आते ही खुशी से झूम उठे प्रशंसक, कप्तान ने हार्दिक पांड्या के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Thu, 04 Jul 2024 10:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय टीम के खिलाड़ी मरीन ड्राइव से ट्रॉफी के साथ खुली बस में चढ़े और विजय जुलूस में हिस्सा लिया। मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक मुंबई की सड़कों पर लाखों प्रशंसकों का हुजूम देखने मिला।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : Screen Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के सदस्यों का गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर जोरदार स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पदाधिकारियों ने दर्शकों की भारी भीड़ के बीच टी20 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ियों का सम्मान किया। सम्मान समारोह के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दर्शकों को संबोधित किया और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की सराहना की। 
विज्ञापन

मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
भारतीय टीम के खिलाड़ी मरीन ड्राइव से ट्रॉफी के साथ खुली बस में चढ़े और विजय जुलूस में हिस्सा लिया। मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक मुंबई की सड़कों पर लाखों प्रशंसकों का हुजूम देखने मिला। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इस दौरान मरीन ड्राइव पर मौजूद प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मरीन ड्राइव पर भीड़ इतनी ज्यादा थी कि बस आगे नहीं बढ़ पा रही थी। टीम के खिलाड़ी तिरंगा हाथ में लिए खुली बस में खड़े रहे और प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाते रहे।  

वानखेड़े पर लगे रोहित-रोहित के नारे 
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को जैसे ही स्टेज पर बुलाया गया और रोहित बोलने के लिए खड़े हुए वानखेड़े पर मौजूद प्रशंसक झूम उठे और उन्होंने रोहित-रोहित के नारे लगाए। रोहित ने अपने संबोधन में कहा, यह ट्रॉफी जितनी हमारे लिए महत्व रखती है, उतनी ही पूरे देश की है। यह ट्रॉफी मैं प्रशंसकों को समर्पित करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलना काफी विशेष रहा, लेकिन जब भी हमने ट्रॉफी जीती है मुंबई ने कभी भारतीय टीम को निराश नहीं किया है। 11 साल से सभी प्रशंसक खिताबी सूखे का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार यह इंतजार समाप्त हुआ।

उन्होंने कहा, मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि क्या बोलूं। सभी फैंस को शुक्रिया। जब से हम भारत आए हैं, वह शानदार रहा है। जिस तरह से हमें रिसेप्शन मिला वह देखकर आपको लगा होगा कि यह कितना शानदार है। मुंबई में हमारा स्वागत शानदार रहा। जिन लोगों ने हमारा समर्थन किया 11 साल तक ट्रॉफी का इंतजार किया, उन सभी को शुक्रिया। मेरे लिए हर विश्व कप विशेष रहा है। 2007 में हमने ही दुनिया को दिखाया था कि कैसे इस का विश्व कप जीतते हैं। 2011 में हम वानखेड़े में जीते, इसलिए वह भी खास रहा। 2013 में भी हमने चैंपियंस ट्रॉफी जीती और वानखेड़े में इसका जश्न मनाया, वह भी हमारे लिए खास था।  
विज्ञापन

हार्दिक-सूर्यकुमार को लेकर क्या बोले कप्तान?
रोहित ने कहा, हार्दिक ने हमारे लिए आखिरी ओवर में गेंदबाजी की। चाहे हम कितनी भी रन बना लें, लेकिन अगर अंत अच्छा न हो तो कुछ भी अच्छा नहीं होता। ऐसे में हार्दिक ने हमारे लिए बखूबी वह काम किया। हमने आखिरी ओवर में काफी बातचीत की। फिर हार्दिक ने हमारे लिए वह ओवर डाला। फिर अंतिम ओवर में डेविड मिलर का वह कैच लेकर सूर्यकुमार यादव ने कमाल कर जिया। यह पल शानदार था। सब कुछ ऊपर वाले ने तय कर रखा था। ट्रेनिंग में हमारे खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत कराई जाती है और सूर्यकुमार ने ऐसा ही किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें