फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: हार के बाद विराट कोहली के परिवार को मिली धमकियां, इंजमाम समेत कई लोगों ने इसकी आलोचना की

Mon, 01 Nov 2021 07:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ट्विटर पर एक अकाउंट से विराट और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका को भी धमकी मिली है। 
 
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद ट्रोलर्स ने जहां भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को निशाना बनाया, वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनके परिवार को भी धमकियां मिली हैं। ट्विटर पर एक अकाउंट से विराट और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका को भी धमकी मिली है। 
विज्ञापन


साथ ही उसने वामिका की तस्वीरें शेयर करने की बात कही है। हालांकि, इस अकाउंट को फिलहाल डिलीट कर दिया गया है। किसने यह ट्वीट किया है इसका अभी पता नहीं चल सका है। इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट को कई यूजर्स ने शेयर कर उसकी आलोचना की है।

सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा कोहली के लिए किए गए आपत्तिजनक ट्वीट के बाद इसपर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक यूजर अम्या ने लिखा- रेप। मुझे स्क्रीन पर ये शब्द पढ़कर बेचैनी होती है। इससे परेशानी होती है कि ऐसे लोग वास्तव में मौजूद हैं और हमारे आसपास मौजूद हैं। 
विज्ञापन


दूसरे यूजर आदिल मोगल ने लिखा- वे नौ महीने की बच्ची को धमकी दे रहे हैं, क्योंकि उसके पिता ने अपने मुस्लिम साथी शमी के लिए स्टैंड लिया था! आप इस समाज को सड़ा हुआ नहीं तो और क्या कहेंगे?

दरअसल, मोहम्मद शमी को मुस्लिम होने के लिए निशाना बनाए जाने के बाद कप्तान विराट कोहली ने उनका समर्थन किया था। इसके बाद कुछ ट्रोलर्स ने  शमी का बचाव करने पर विराट कोहली पर हमला किया था।

कोहली ने कहा था कि धर्म और मजहब को लेकर किसी खिलाड़ी पर कमेंट करना सही बात नहीं है। उन्होंने कहा- शमी ने भारत को कितने मैचों में जीत दिलाया है। अगर लोग इसे और देश के लिए उनके जुनून को नजरअंदाज कर सकते हैं, तो मैं एक मिनट भी उन पर बर्बाद नहीं करना चाहता। 

पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने लिखा- इससे मुझे गुस्सा आता है। एक मासूम बच्ची को धमकी क्योंकि विराट ने कट्टरता का विरोध कर अच्छा काम किया और अपनी टीम के साथी का समर्थन किया। धमकी देने वाले को जेल भेजा जाना चाहिए।

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक ने भी विराट का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- मैंने सुना है कि विराट कोहली की बेटी को धमकियां दी जा रही हैं। लोगों को समझने की जरूरत है कि यह सिर्फ एक खेल है। हम अलग-अलग देशों के लिए खेल रहे हैं, लेकिन हम एक ही कम्युनिटी का हिस्सा हैं। आपको कोहली की बल्लेबाजी या उनकी कप्तानी की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी के परिवार को निशाना बनाना शर्मनाक है। मुझे इसपर दुख हुआ।

टीम इंडिया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-12 के मुकाबले हारकर विश्व कप से बाहर होने की दहलीज पर खड़ी है। टीम ग्रुप-2 में फिलहाल 2 दो मैचों के बाद शून्य अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत को अपना अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ तीन नवंबर को खेलना है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें