फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: हार्दिक पांड्या को लग सकता है झटका, यह खिलाड़ी बन सकता है उपकप्तान

Mon, 29 Apr 2024 06:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय चयनकर्ता अगले 48 घंटे में भारतीय टीम की घोषणा कर सकते हैं और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंत को दोबारा भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है। पंत दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में घायल होने से पहले भारतीय टीम के उपकप्तान रह चुके हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब से कुछ महीने पहले तक इस बारे में बात की जा रही थी कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 का हिस्सा बन पाएंगे या नहीं, लेकिन टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित होने से कुछ ही दिन पहले पंत भारतीय टीम के उपकप्तान बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। टी20 विश्व कप का आयोजन एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है और इसके लिए एक मई को टीम घोषित हो सकती है। 
विज्ञापन


पंत को दोबारा सौंपी जा सकती है उपकप्तानी
राष्ट्रीय चयनकर्ता अगले 48 घंटे में भारतीय टीम की घोषणा कर सकते हैं और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंत को दोबारा भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है।  पंत दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में घायल होने से पहले भारतीय टीम के उपकप्तान रह चुके हैं। पंत ने जून 2022 में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम की कमान भी संभाली है। माना जा रहा है कि पंत टी20 विश्व कप के लिए विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद हैं। 

मुंबई के कप्तान के तौर पर विफल रहे हैं हार्दिक
पंत को उपकप्तान बनना इतना आसान फैसला नहीं होगा क्योंकि हार्दिक पांड्या भी इस दौड़ में शामिल हैं। हार्दिक का आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर विफल रहना उनके लिए खतरे की घंटी है और पंत को इसी का फायदा मिलता दिख रहा है। कप्तान के तौर पर पांड्या के कुछ फैसलों पर सवाल खड़े किए गए हैं, जबकि फैंस ने भी उनकी जमकर हूटिंग की है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। हार्दिक पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में उपकप्तान की भूमिका में थे और तेज गेंदबाजी करना हमेशा ही उनके लिए फायदेमंद रहा है और हार्दिक का विश्व कप टीम में शामिल होना तय माना जा रहा है। हालांकि, क्या वह उपकप्तान बनेंगे, इस पर चर्चा चल रही है। 
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
टी20 विश्व कप के लिए चयन को लेकर काफी चर्चा चल रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव शीर्ष क्रम में होंगे, जबकि मध्यक्रम में ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को जगह मिलेगी। शिवम दुबे और रिंकू सिंह में से दोनों या किसी एक खिलाड़ी को जगह मिल सकती है। वहीं, संजू सैमसन और केएल राहुल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव शामिल होंगे और रवि बिश्नोई की तुलना में अक्षर पटेल को बढ़त मिल सकती है। आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल के लिए विश्व कप के दरवाजे लगभग बंद माने जा रहे हैं। तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की जगह सुनिश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें