भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी गठबंधन पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा और एनडीए लोकसभा चुनाव जीतते हैं तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। लेकिन क्या कोई यह जानता है कि अगर इंडी गठबंधन का प्रधानमंत्री उम्मीदवार कौन होगा।
राहुल गाझी पर साधा निशाना
गठबंधन कहता है- भ्रष्टों को बचाओ
रैली में नड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि अहंकारी गठबंधन के नेताओं को सिर्फ सत्ता से प्यार हैं। उन्हें जनता की सेवा में बिल्कुल भी रुचि नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार मिटाओ लेकिन गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टों को बचाओ।
कांग्रेस घबरा गई है
विपक्षी दल के नेता या तो जेल में यह फिर जमानत पर
उन्होंने कहा कि गठबंधन दल में शामिल कांग्रेस, आप, आरजेडी सहित तमाम दल के नेता या तो जमानत पर हैं या फिर जेल में। राहुल गांधी जमानत पर हैं या नहीं? सोनिया गांधी जमानत पर हैं या नहीं? पी. चिदंबरम, कार्ति चिदंबरम, लालू यादव, ये सभी जमानत पर हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बीआरएस एमएलसी के कविता जेल में हैं। सभी लोग भ्रष्ट हैं। इनका आपसे कोई लेना-देना नहीं है। इन्हें सिर्फ अपने परिवारों की चिंता है।