फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 विश्व कप: भारत के खिलाफ मैच से पहले ही डरी पाकिस्तानी टीम, किए तीन बड़े बदलाव

Fri, 08 Oct 2021 07:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

सरफराज की ही कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया था। वहीं, फखर जमां ने इस मैच में शतक जमाया था।
विज्ञापन
सरफराज अहमद और फखर जमां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप के आगाज में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्तूबर को करेगा। हालांकि, इस मैच से पहले ही पाकिस्तानी टीम डर गई है। यही वजह है कि उन्होंने टीम में तीन बड़े बदलाव किए हैं। पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने बदलाव करते हुए तीन अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। 
विज्ञापन

अनुभवी खिलाड़ियों को मिली जगह
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हैदर अली, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद और विस्फोटक ओपनर फखर जमन को 15 सदस्यीय दल में शामिल किया है। यह तीनों पहले स्क्वॉड में नहीं थे। इन तीनों ने आजम खान, मोहम्मद हसनैन और खुशदिल शाह को रिप्लेस किया है। सरफराज, हैदर और फखर तीनों मुख्य रूप से बल्लेबाज हैं। 

सरफराज और फखर टीम में शामिल
पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने फाइनल स्क्वॉड की घोषणा की। यही टीम यूएई और ओमान में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेगी। सरफराज की ही कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया था। वहीं, फखर जमां ने इस मैच में शतक जमाया था। इन दोनों के आने से पाकिस्तान की बल्लेबाजी थोड़ी मजबूत हुई है। 

विश्व कप के लिए पाकिस्तान स्क्वॉड- बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हरीस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद (विकेटकीपर),शाहीन अफरीदी, शोएब मकसूद।

रिजर्व: खुशदिल शाह, शहनवाज दाहिनी और उस्मान कादिर।
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान रिकॉर्ड
हालांकि, अब यह देखने वाली बात होगी कि यह फैसला कितना कामयाब हो पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, पाकिस्तान टीम वनडे या टी-20 विश्व कप में कभी भारतीय टीम को नहीं हरा पाई है। पाकिस्तान और भारत के बीच दोनों फॉर्मेट मिलाकर विश्व कप में सात मुकाबले हुए हैं। इसमें सभी मैच भारत ने जीते हैं। टी-20 विश्व कप में दोनों कुल पांच बार आमने सामने आ चुके हैं। इसमें पांचों मुकाबले भारत ने जीते हैं।

17 अक्तूबर से विश्व कप का आगाज
विश्व कप का आगाज 17 अक्तूबर से होगा। हालांकि, मेन मुकाबले 23 अक्तूबर से खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप-1 में रखा गया है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के अलावा मौजूदा विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और वनडे की विश्व चैंपियन टीम इंग्लैंड और दो क्वालिफायर टीमें शामिल हैं। वहीं भारत ग्रुप-2 में है। इसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालिफायर टीमें होंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें