फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: गौतम गंभीर ने जताई खुशी, बोले- टूर्नामेंट की शुरुआत में ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलना बेहतर

Tue, 17 Aug 2021 05:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है यह अच्छी बात है कि दोनों देश टूर्नामेंट की शुरुआत में ही एक-दूसरे से भिड़ेंगे।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने मंगलवार को टी-20 विश्व कप के पूरे शेड्यूल का एलान कर दिया। शेड्यूल के मुताबिक, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्तूबर को दुबई में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने खुशी जताई है। दरअसल, गौतम गंभीर ने 'स्टार स्पोर्ट्स' के खास शो 'गेम प्लान' में कहा, 'यह अच्छी बात है कि दोनों देश टूर्नामेंट की शुरुआत में ही एक-दूसरे से भिड़ेंगे। इससे उन्हें इस मैच के बाद पूरे टूर्नामेंट पर फोकस करने में मदद मिलेगी। अगर वह बाद में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते तो टूर्नामेंट के अलावा इस मैच को लेकर भी चिंतित होते।'

विज्ञापन

 

टूर्नामेंट की शुरुआत में ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलना बेहतर- गंभीर

गंभीर ने आगे कहा, '2007 में जब विश्व कप जीते थे, तब हमारा पहला मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ था, जो बारिश के चलते धुल कया था, तब व्यवहारिक रूप से हमारा पहला पाकिस्तान के ही खिलाफ था। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि टूर्नामेंट की शुरुआत में ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलना बेहतर है क्योंकि आप यह नहीं चाहेंगे कि टूर्नामेंट के दौरान आप सिर्फ पाकिस्तान के बारे में ही सोचते रहें।' 39 साल के गंभीर ने आगे कहा, 'मैच का परिणाम जो भी हो, मैं सचमुच दोनों देशों के लिए बहुत खुश हूं कि दोनों एक-दूसरे के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत में ही खेलने जा रहे हैं।

 

भारत के मुकाबले

 
तारीख बनाम स्थान
24 अक्तूबर भारत बनाम पाकिस्तान दुबई
31 अक्टूबर भारत बनाम न्यूजीलैंड  दुबई
3 नवंबर भारत बनाम अफगानिस्तान अबू धाबी 
5 नवंबर भारत बनाम ग्रुप बी के विजेता दुबई
8 नवंब भारत बनाम ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम  दुबई


 
विज्ञापन

17 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, 14 को खिताबी मुकाबला

बता दें कि टी-20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक ओमान और यूएई (दुबई, अबुधाबी और शारजाह) में होगा। ग्रुप ए में श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी और ओमान हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 12 चरण को भी दो समूहों में बांटा गया है। यह टूर्नामेंट का दूसरा दौर होगा जो 23 अक्टूबर से शुरू होगा। इसका आगाज अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के मैच से होगा। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होने वाला था, लेकिन कोरोना की स्थिति के कारण आईसीसी ने इसे यूएई में स्थानांतरित कर दिया। मगर भारत इस टूर्नामेंट का मेजबान बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें