फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : 'वॉर्नर जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल', इस पूर्व कप्तान ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को सराहा

Tue, 25 Jun 2024 10:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अफगानिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ ही वॉर्नर का 15 साल तक चला अंतरराष्ट्रीय करियर भी समाप्त हो गया। अफगानिस्तान की जीत के कारण ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अब समाप्त हो चुका है। अफगानिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ ही वॉर्नर का 15 साल तक चला अंतरराष्ट्रीय करियर भी समाप्त हो गया। अफगानिस्तान की जीत के कारण ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टी20 विश्व कप के बाद संन्यास लेने वाले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की जमकर प्रशंसा करते हुए मंगलवार को कहा कि उनके जैसा तीनों प्रारूप में अपना प्रभाव छोड़ने वाला खिलाड़ी मिलना बेहद मुश्किल होगा।  
विज्ञापन

टी20 के दिग्गज बल्लेबाज हैं वॉर्नर
वॉर्नर की पहचान आक्रमक बल्लेबाज के तौर पर रही है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 110 टी20 मैचों में 3277 रन बनाए हैं जिसमे एक शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। वॉर्नर ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में शतक जड़ा था और वह तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे खिलाड़ी बने थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा वॉर्नर दुनिया भर की टी20 लीग में खेलते हैं जिसमे आईपीएल भी शामिल है। 2021 में वह ऐसे चौथे बल्लेबाज बने थे जिन्होंने टी20 में 10000 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

'वॉर्नर को खुद पर गर्व होना चाहिए'
वॉर्नर पोंटिंग की कप्तानी में भी खेले। बाद में जब पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बने तो वॉर्नर भी इस टीम का हिस्सा रहे थे। पोंटिंग ने आईसीसी के एक कार्यक्रम में कहा, मैंने उनके कंधे पर हाथ रखा और कहा कि आज की रात कुछ देर के लिए बैठो और ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूप में अपने अविश्वसनीय करियर पर विचार करो। हम जानते थे कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन आपको वैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल है जिसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में डेविड वॉर्नर की तरह तीनों प्रारूप में अपनी छाप छोड़ी हो। मैं उनके साथ खेला भी हूं और पिछले दो साल से आईपीएल में उनका कोच भी रहा। मैंने वास्तव में उनके साथ रहने का पूरा आनंद लिया। उन्होंने जो कुछ किया उसके लिए उन्हें खुद पर गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें