फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup : इस पूर्व खिलाड़ी ने कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल करने का समर्थन किया, बताया महत्वपूर्ण

Tue, 18 Jun 2024 04:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत अभी तक टूर्नामेंट में तीन तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तथा दो स्पिनरों रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के साथ मैदान में उतरा है। माना जा रहा है कि कैरेबियाई धरती पर भारतीय टीम संयोजन में बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन
कुलदीप यादव - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम सुपर आठ चरण के लिए जोर शोर से तैयारियां कर रही है। भारत ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया था और ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहकर अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया था। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि टी20 विश्व कप के सुपर आठ के चरण में वेस्टइंडीज की पिचों से टर्न मिलने की संभावना है और ऐसे में विकेट लेने की अपनी क्षमता के कारण बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।  
विज्ञापन
Trending Videos

क्या प्लेइंग-11 में होगा बदलाव?
भारत अभी तक टूर्नामेंट में तीन तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तथा दो स्पिनरों रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के साथ मैदान में उतरा है। माना जा रहा है कि कैरेबियाई धरती पर भारतीय टीम संयोजन में बदलाव कर सकती है क्योंकि वेस्टइंडीज में अमेरिका की तुलना में स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है। 

अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर आठ का पहला मैच खेलेगा भारत
भारत को सुपर आठ में अपना पहला मैच गुरुवार को बारबाडोस में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत अभी तक बाएं हाथ के दो स्पिनर के साथ उतरा है। इनमें अक्षर को सफलता मिली लेकिन जडेजा तीन मैच में केवल तीन ओवर ही कर पाए। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लंबे समय से कोच रहे फ्लेमिंग को एक ही विधा के दो खिलाड़ियों को टीम में रखने में कोई आपत्ति नहीं है।

टर्न मिलने पर कुलदीप का दावा होगा मजबूत
फ्लेमिंग ने कहा, अगर विकेटों से टर्न मिलता है जैसा कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ उम्मीद की जा रही है, तो फिर कुलदीप इसमें विकेट लेने की अतिरिक्त क्षमता जोड़ सकते हैं। उनके पास अभी दोनों तरह के संयोजन आजमाने का मौका है जो कि अच्छा है, लेकिन खेल में आप लकीर का फकीर बनकर नहीं रह सकते जिससे कि आप परिस्थितियों का फायदा उठाने से चूक जाओ। मिशेल सैंटनर और जडेजा चेन्नई के लिए इसी तरह की भूमिका निभाते हैं और कुछ अवसरों पर हमारे लिए एक ही तरह के गेंदबाजों से आठ ओवर करवाना मुश्किल काम हो जाता है। वे एक ही तरह के कौशल वाले गेंदबाज हैं लेकिन उनमें भिन्नता भी है और अगर परिस्थितियों अनुकूल हों तो दोनों खतरनाक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

फ्लेमिंग ने कहा,  इसलिए भारत उनके ऑलराउंड कौशल और गेंदबाजी प्रतिभा के कारण उन्हें मौका दे रहा है। जडेजा परिस्थितियां अनुकूल होने पर बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं जैसा कि हम वर्षों से देख रहे हैं। जहां तक अक्षर का सवाल है तो वह न्यूयॉर्क जैसी कुछ अलग तरह की परिस्थितियों में आक्रमण को मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें