फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: विश्व कप में वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री नाकाम, क्या अगले मैच में मिलेगा अश्विन को मौका?

Mon, 01 Nov 2021 02:21 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

टी-20 विश्व कप में वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गेंदबाजी से अब तक निराश किया है। उन्होंने दो मैच खेले और विकेट लेने में नाकाम रहे। वहीं, कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि टीम इंडिया में अब आर अश्विन को मौका मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण चक्रवर्ती को भारत की टी-20 विश्व कप 15 सदस्यीय टीम में यह मानकर मौका दिया गया था कि वह अपनी जादुई गेंदों से धमाल मचाएंगे। वर्ल्ड कप में भारत ने अब तक दो मैच खेले हैं जिनमें वरुण चक्रवर्ती को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। लेकिन इन दोनों मुकाबलों में वरुण की मिस्ट्री का राज खुल गया औऱ उनके खिलाफ बल्लेबाजों ने खुलकर बैटिंग की। विश्व कप में खेले गए इन मुकाबलों में उन्हें अश्विन से ज्यादा तरजीह दी गई। वरुण ने दोनों मुकाबलों में आठ ओवर की गेंदबाजी की और विकेट लेने में नाकाम रहे। 

विज्ञापन


अश्विन पर बोले बुमराह

न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट से मिली शर्मनाक हार के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जसप्रीत बुमराह से पूछा गया क्या अश्विन को टीम में शामिल करने से कुछ बदलाव आ सकता है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हम बहुत चीजों के बारे में कह सकते हैं, हम ज्यादा रन बना सकते थे, विकेट ले सकते थे। उन्होंने आगे कहा, अश्विन एक अनुभवी गेंदबाज हैं, वह जब कभी टीम में आते हैं तो गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होता है। बुमराह के मुताबिक, जैसा कि मैंने बताया दूसरी पारी में ओस होती है, गेंद को ग्रिप करने में दिक्कत होती है, इसलिए गेंदबाजों के पास बहुत कुछ करने को नहीं रह जाता है, आप जो कह रहे हैं वह ठीक है लेकिन इस समय निर्णय करना मुश्किल है। 

मैच में संघर्ष करते दिखे भारतीय स्पिनर्स

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया के स्पिन बॉलर संघर्ष करते नजर आए। वरुण चक्रवर्ती ने अपने चार ओवर के स्पेल में 25 रन दिए जबकि जडेजा ने दो ओवर में 23 रन खर्च किए। वहीं, मैच में न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग करते हुए भारतीय बल्लेबाजों के आगे मुश्किल खड़ी की। कीवी टीम की ओर से ईश सोढी ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि, मिशेल सैंटनर ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च किए। 
विज्ञापन


ब्रेट ली ने की अश्विन की तारीफ

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा, अगर हम अश्विन के कोण की बात करें तो वह एक अद्भुत क्रिकेटर हैं, वह बहुत अनुभवी गेंदबाज हैं, वह अच्छे लीडर हैं अश्विन प्रत्येक मैच में खेल सकते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं दिया है लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए, चयनकर्ताओं और कप्तान को उन्हें मौका देना चाहिए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें