भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के तूफानी अर्धशतक की मदद से भारत ने स्कॉटलैंड के 86 रनों के लक्ष्य को महज 39 गेंदों में हासिल कर लिया। राहुल की पारी ने जहां सभी को झूमने का मौका दिया तो वहीं दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद उनकी कथित गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी बेहद उत्साहित नजर आईं।
भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के मुकाबले में उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ आतिशी पारी खेली और महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का सबसे तेज अर्धशतक अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
राहुल के तूफानी अर्धशतक की मदद से भारत ने स्कॉटलैंड के 86 रनों के लक्ष्य को महज 39 गेंदों में हासिल कर लिया। टीम इंडिया को इसका फायदा भी मिला और उसका रन रेट ग्रुप में सबसे अच्छा हो गया। राहुल की पारी ने जहां सभी को झूमने का मौका दिया तो वहीं दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद उनकी कथित गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी बेहद उत्साहित नजर आईं। अथिया स्टैंड्स में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका के साथ दिखीं।
विज्ञापन
एक दिन पहले ही अपना 29वं जन्मदिन मनाने वाली अथिया पहली बार स्टेडियम में नहीं पहुंची हैं। इससे पहले यह बॉलीवुड अभिनेत्री भारत-पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में भी टीम इंडिया का सपोर्ट करती दिखी थीं।
उधर केएल राहुल ने मैच में आक्रामक बल्लेबाज के साथ एक विशेष रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। राहुल अब टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। गौरतलब है कि 2007 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी और तब पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ महज 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था और यह विश्व रिकॉर्ड आज भी उन्हीं के नाम दर्ज है।