सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
बात करें मैच की तो इलीट ग्रुप-डी के इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पुडुचेरी के खिलाफ 50 ओवर में चार विकेट खोकर 457 रन बनाया। इसी के साथ मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास के सबसे बड़े टीम के स्कोर को अपने नाम दर्ज कर लिया है। मुंबई की तरफ से इस मैच में पृथ्वी शॉ ने नाबाद 227 रन, सूर्यकुमार (133) और आदित्य तारे (56) रन बनाए।