फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND v ENG: भारत-इंग्लैंड टेस्ट के बीच सुनील गावस्कर के लिए आई बुरी खबर, कमेंट्री छोड़ कानपुर हुए रवाना

Sat, 03 Feb 2024 06:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

2022 में ही सुनील गावस्कर की मां का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। उनकी मां मीना गावस्कर 95 वर्ष की थीं। मां के निधन के समय गावस्कर भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में शुक्रवार (दो फरवरी) को शुरू हुआ। मैच के पहले ही दिन महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर के लिए बुरी खबर आई। वह कमेंट्री के लिए विशाखापत्तनम में थे, लेकिन उन्हें कानपुर जाना पड़ा है। दरअसल, गावस्कर को अपनी सास के निधन के बाद कमेंट्री बीच में ही छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन


गावस्कर शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी मार्शनील गावस्कर और अपने परिवार के साथ रहने के लिए कानपुर गए। गावस्कर की मांग भारतीय टीम की सीरीज के दौरान कमेंट्री के लिए काफी होती है। पूर्व कप्तान पहले टेस्ट के दौरान हैदराबाद में मेजबान प्रसारकों के कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे और अपनी सास के निधन के बारे में जानने से पहले उन्होंने शुक्रवार को विशाखापट्टनम में प्रसारण टीम के साथ अपनी ड्यूटी फिर से शुरू कर दी।

2022 में हुआ था गावस्कर की मां का निधन
2022 में ही सुनील गावस्कर की मां का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। उनकी मां मीना गावस्कर 95 वर्ष की थीं। मां के निधन के समय गावस्कर भारत और बांग्लादेश के बीच ढाका में टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे।
विज्ञापन


गावस्कर का करियर
गावस्कर ने भारत के लिए 125 टेस्ट मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 10122 रन बनाए। 108 वनडे मैचों में उनके नाम 3092 रन है। गावस्कर विश्व क्रिकेट में सबसे प्रसिद्ध आवाजों में से एक है। रिटायरमेंट के बाद गावस्कर ने क्रिकेट प्रशासन में कई भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने अंतरिम बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें