फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वाकई सड़क हादसे में मारे गए सनथ जयसूर्या, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर

Mon, 27 May 2019 04:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सनथ जयसूर्या - फोटो : अमर उजाला
श्रीलंकाई टीम 1996 में पहली और आखिरी बार विश्व चैंपिनय बनी थी। एशियाई महाद्वीप की इस टीम को चैंपियन बनाने में विस्फोटक खब्बू बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने अहम भूमिका निभाई थी। अब 2019 क्रिकेट विश्व कप से पहले उसी चैंपियन खिलाड़ी की मौत की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 8
सनथ जयसूर्या
सोमवार 27 मई की सुबह श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर बाद टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन ने भी ट्वीट कर पूछ लिया है कि क्या सनथ जयसूर्या से जुड़ी ऐसी कोई खबर सच है या नहीं।
 
विज्ञापन

3 of 8
वायरल हो रहे ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन ने ट्वीट किया, 'क्या सनथ जयसूर्या पर आ रही खबर सच है। मुझे वॉट्सएप पर ऐसी खबर मिली, लेकिन ट्विटर पर ऐसा नहीं दिख रहा है।' इसके बाद फैंस ने अश्विन को जानकारी दी कि ये खबर बिल्कुल झूठ है।
 

4 of 8
सनथ जयसूर्या - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल खबर में जिक्र था कि सनथ जयसूर्या सनथ जयसूर्या टोरंटो में एक सड़क हादसे के शिकार हुए और उनकी मौत हो गई। मगर अब खुद सनथ जयसूर्या ने इस बात का खंडन कर दिया और बताया है कि यह फेक न्यूज है।
विज्ञापन

5 of 8
सनथ जयसूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
जयसूर्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। जयसूर्या ने ट्वीट कर अपने सकुशल होने की बात कही। जयसूर्या ने कहा, 'मेरे बारे में फैली झूठी खबरों का खंडन करें मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं। मैं श्रीलंका में हूं और मैं कनाडा नहीं गया। कृपया गलत खबरों को शेयर ना करें।'
 

 
विज्ञापन

6 of 8
सनथ जयसूर्या - फोटो : getty
आपको बता दें कि आईसीसी ने जयसूर्या के खिलाफ एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने पर दो साल का बैन लगाया हुआ है। माने वे इस बीच किसी भी तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा नहीं रह सकते। जयसूर्या के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के लिए साल 1989 में वनडे डेब्यू किया था।
विज्ञापन

7 of 8
सनथ जयसूर्या
1989 से उन्होंने साल 2011 तक करीब 22 साल क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने वन-डे क्रिकेट में 13430 रन बनाए, जिसमें 28 शतक और 68 अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में उनके बल्ले से 110 मैचों की 188 पारियों में 6973 रन निकले हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सनथ जयसूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
इस फॉर्मेट में सनथ जयसूर्या ने 3 दोहरे शतक, 14 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि, टी-20 करियर सनथ जयसूर्या का उतना अच्छा नहीं रहा। सनथ जयसूर्या ने क्रिकेट के इस प्रारूप में 31 मैच खेले, जिसमें 4 अर्धशतकों के साथ उन्होंने 629 रन बनाए हैं। इतना नहीं नहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सनथ जयसूर्या के नाम 400 से ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें