श्रीलंका क्रिकेट टीम अगले महीने फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। यहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पूरी शेड्यूल की जानकारी दी।
श्रीलंका क्रिकेट टीम अगले महीने फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। यहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पूरी शेड्यूल की जानकारी दी। इसके मुताबिक पहले दो मुकाबले 11 और 13 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। जबकि आखिरी दो मुकाबले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। तीसरा मैच कैनबेरा के मनुका ओवल में होगा।
विज्ञापन
श्रीलंका की टीम दो साल बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी। इससे पहले अक्तूबर-नवंबर 2019 में उसने यहां का दौरा किया था जहाँ जहां उसे तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था।