फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: हसरंगा की कप्तानी में खेलने उतरेगी श्रीलंकाई टीम, पथिराना भी टीम में शामिल

Thu, 09 May 2024 07:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

हसरंगा चोटिल होने के कारण आईपीएल 2024 के पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। हसरंगा ने श्रीलंका में हुए टी20 अभ्यास मैच से वापसी की थी जहां उन्होंने एलएलसी यलो के लिए दो मैचों में क्रमशः नौ और 28 रन बनाए थे।
विज्ञापन
वानिंदु हसरंगा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका ने अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। श्रीलंका टीम वानिंदु हसरंगा की कप्तानी में इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने उतरेगी। हसरंगा चोटिल होने के कारण आईपीएल 2024 के पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। हसरंगा ने श्रीलंका में हुए टी20 अभ्यास मैच से वापसी की थी जहां उन्होंने एलएलसी यलो के लिए दो मैचों में क्रमशः नौ और 28 रन बनाए थे। इन मैचों में हसरंगा ने गेंदबाजी नहीं की थी। 
विज्ञापन

ग्रुप-डी में शामिल है श्रीलंका
श्रीलंका की टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-डी में शामिल है जिसमें बांग्लादेश, नेपाल, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका भी मौजूद हैं। श्रीलंका की टीम तीन जून को न्यूयॉर्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद टीम आठ जून को डलास में बांग्लादेश से खेलेगी। श्रीलंका का ग्रुप चरण के आखिरी दो मैचों में सामना फ्लोरिडा में 12 जून को नेपाल और सेंट लुसिया में 17 जून को नीदरलैंड से सामना होगा। 

चोटिल होने के कारण बाहर हुए थे पथिराना
पथिराना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलते हैं, लेकिन वह इस सीजन मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। पथिराना चोटिल होने के कारण कोलंबो लौट आए थे। उन्होंने इस सीजन चेन्नई की तरफ से छह मैच खेले जिसमें 13 विकेट लिए। इस दौरान उनकी इकॉनोमी रेट 7.68 रही। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है...

वानिंदु हसरंगा (कप्तान), चरिथ असलंका (उपकप्तान), कुसल मेंडिस, पाथुम निसंका, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, धनंजय डि सिल्वा, महेश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे, दुश्मंता चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दिलशान मुदुशांका।

रिजर्वः असिथा फर्नांडो, विजयकांत वियासकांत, भानुका राजपक्षे, जनिथ लियानागे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें