फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World cup: इस पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कोहली को सराहा, बताया इस युग का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Thu, 09 May 2024 05:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली का बल्ला 2016 और 2022 टी20 विश्व कप में जमकर चला था और उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास की कुछ अच्छी पारियां खेली थी। कोहली का 2014 टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था जहां उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप की शुरुआत अगले महीने से होनी है और टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छठी बार इस टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे। कोहली ने 2012 में पहली बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया था। वह 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने कोहली को इस युग का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया और कहा कि वह अन्य किसी खिलाड़ी की तुलना में विश्व कप मेडल जीतने के ज्यादा हकदार हैं।  
विज्ञापन

वनडे विश्व कप में जमकर दहाड़ा था कोहली का बल्ला
कोहली ने पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। हालांकि भारतीय टीम ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी और टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। 

'कोहली एक और विश्व कप जीतने के हकदार'
युवराज ने कहा कि कोहली अपने करियर में एक और विश्व कप जीतने के हकदार हैं। युवराज ने आईसीसी से बातचीत में कहा, कोहली इस युग के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वह सभी प्रारूप में इस युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। मुझे लगता है कि वह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो विश्व कप मेडल हासिल करने के हकदार हैं। मुझे भरोसा है कि कोहली एक मेडल से संतुष्ट नहीं होंगे। वह इस खेल को अच्छी तरह समझते हैं। उन्हें पता है कि अगर वह अंत तक टिके रहेंगे तो भारत के लिए मैच जीत सकते हैं और उन्होंने कई मौकों पर ऐसा किया है। एक बार कोहली को चेज करते हुए भरोसा आ जाए और वह स्थिति समझ जाएं तो उन्हें पता है कि किस तरह खेलना है और किस गेंदबाज पर हमला करना है। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप में जमकर चला है कोहली का बल्ला
कोहली का बल्ला 2016 और 2022 टी20 विश्व कप में जमकर चला था और उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास की कुछ अच्छी पारियां खेली थी। कोहली का 2014 टी20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था जहां उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। कोहली ने उस साल छह मैचों में चार अर्धशतक जड़े थे और युवराज नॉन स्ट्राइकर एंड से उन पारियों के गवाह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें