फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs SA: मिलर ने दो छक्के मारकर दक्षिण अफ्रीका को जिताया, हसरंगा की हैट्रिक श्रीलंका को नहीं बचा सकी

Sat, 30 Oct 2021 07:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

South Africa vs Sri Lanka  (SA vs SL) T20: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 142 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए पाथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 58 गेंदों पर 72 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: जीत के बाद मिलर और रबाडा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपर-12 के ग्रुप-1 के एक रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। डेविड मिलर ने अहम भूमिका निभाते हुए आखिरी ओवर में दो छक्के लगाए और अपनी टीम को मैच में वापस लेकर आए और फिर कगिसो रबाडा ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। मिलर 13 गेंदों पर 23 रन और रबाडा सात गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने हैट्रिक विकेट चटकाए, लेकिन यह टीम के लिए काफी नहीं रहा।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 142 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए पाथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 58 गेंदों पर 72 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने यह लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान तेम्बा बावुमा ने सबसे ज्यादा 46 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली।

श्रीलंका के बल्लेबाजों ने किया निराश
टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। टीम के आठ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। निसांका के अलावा चरिथ असलंका, कप्तान दासुन शनाका ही दहाई के आंकड़े को छू सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से शम्सी और प्रिटोरियस ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, नॉर्टजे को दो विकेट मिले।
  • चौथे ओवर में कुसल परेरा सात रन बनाकर एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर आउट हुए। 
  • चरिथ असलंका ने 21 रन की पारी खेली। वे रन आउट हुए।
  • अगले ही ओवर ने तबरेज शम्सी ने भानुका राजपक्षे (0) को आउट कर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। राजपक्षे दूसरी बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शून्य पर आउट हुए।
  • शम्सी ने अपने अगले ही ओवर में उन्होंने अविष्का फर्नांडो (3) अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दक्षिण अफ्रीका को चौथी सफलता दिलाई। 
  • वानिंदु हसरंगा को भी शम्सी ने आउट किया। वे चार रन ही बना सके। शनाका (11) का विकेट ड्वेन प्रीटोरियस को मिला।
  • 19वें ओवर में प्रीटोरियस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए। पहले उन्होंने दूसरी गेंद पर चमिका करुणारत्ने (5) को पवेलियन भेजा।
  • इसके बाद चौथी गेंद पर निसांका (72) को आउट किया। निसांका का यह दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक रहा।
  • आखिरी ओवर में एनरिक नॉर्टजे ने दुष्मंथा चमीरा (3) को बोल्ड किया और अंतिम गेंद पर लाहिरु कुमारा (0) रन आउट हुए।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी टीम की खराब शुरुआत
143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने 49 रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान बावुमा और मार्कराम ने मिलकर पारी संभाली। फिर मिलर और रबाडा ने मैच जिता दिया। 
  • दुष्मंथ चमीरा ने चौथे ओवर में श्रीलंका को दो झटके दिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स (11) और चौथी गेंद पर क्विंटन डिकॉक (12) का विकेट चटकाया।
  • अफ्रीका का तीसरा विकेट रैसी वैन डेर डूसन (16) के रूप में गिरा। वह शनाका की डायरेक्ट हिट पर रन आउट हुए। 
  • चौथे विकेट के लिए एडेन मार्करम और तेम्बा बावुमा ने 42 गेंदों पर 47 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को हसरंगा ने मार्करम (19) को आउट कर तोड़ा।

हसरंगा ने इस विश्व कप की दूसरी हैट्रिक ली
वानिंदु हसरंगा श्रीलंका के लिए टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले पांचवें और टी-20 विश्व कप के तीसरे खिलाड़ी बने। हसरंगा से पहले 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ और इसी विश्व कप में आयरलैंड के कर्टिस कैंफर ने नीदरलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। ओवरऑल टी-20 क्रिकेट की ये 23वीं हैट्रिक रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें