फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में भूचाल: ICC से निलंबन से पहले सभी कप्तान चिंतित

Tue, 20 Apr 2021 04:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीएसए के सदस्यों की परिषद और अंतरिम बोर्ड के बीच गतिरोध बना हुआ है, इसके शनिवार को होने वाली विशेष आम बैठक में दूर होने की संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीमों के तीनों कप्तानों ने संयुक्त बयान जारी करके क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) में चल रहे संकट को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से संभावित निलंबन को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। खिलाड़ियों ने कहा है कि यदि वर्तमान गतिरोध दूर नहीं किया जाता है तो हो सकता है कि दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टी-20 विश्व कप में भाग नहीं ले पाये जिसका आयोजन अक्तूबर-नवंबर में भारत में किया जाना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ऐसे समय में जबकि हमें भविष्य को लेकर उत्साहित होना चाहिए था, हम (खेल के) भविष्य को लेकर चिंतित हैं।' कप्तानों ने बयान में कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीम को नवंबर में आईसीसी टी-20 विश्व कप में खेलना है। क्रिकेट प्रशासन की वर्तमान स्थिति इससे जुड़ी हमारी तैयारियों को प्रभावित कर रही है। य दि आईसीसी दक्षिण अफ्रीका को निलंबित करने का फैसला करता है तो हमें इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ सकता है।'

सीएसए के सदस्यों की परिषद और अंतरिम बोर्ड के बीच गतिरोध बना हुआ है, इसके शनिवार को होने वाली विशेष आम बैठक में दूर होने की संभावना थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें