फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: मुख्य कोच बने गंभीर तो सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का का तांता, KKR से लेकर भज्जी तक ने कही यह बात

Wed, 10 Jul 2024 09:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केकेआर को इस साल तीसरी बार आईपीएल खिताब जितवाने वाले गंभीर को लेकर इस फ्रेंचाइजी ने लिखा- राष्ट्रीय टीम की कोचिंग करने से बड़ी कोई उपलब्धि नहीं है।
विज्ञापन
भारतीय टीम के नए कोच गंभीर - फोटो : BCCI/IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कोलकाता नाइट नाइडर्स को इस साल अपने मेंटरिंग में चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। गंभीर के कोच बनते ही सोशल मीडिया पर उन्हें हर कोई बधाई संदेश दे रहा है। गंभीर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे, जो हाल ही में टीम इंडिया को टी20 चैंपियन बनाने के बाद पद से हट गए। अब गंभीर को इस लीगेसी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। सोशल मीडिया पर उनके पूर्व साथी खिलाड़ियों से लेकर उनकी पूर्व फ्रेंजाइजी ने बधाई दी है। 
विज्ञापन

केकेआर को इस साल तीसरी बार आईपीएल खिताब जितवाने वाले गंभीर को लेकर इस फ्रेंचाइजी ने लिखा- राष्ट्रीय टीम की कोचिंग करने से बड़ी कोई उपलब्धि नहीं है। इसी के साथ केकेआर ने गंभीर के साथ अपनी यात्रा का एक वीडियो भी शेयर किया है और इसमें गंभीर के केकेआर के साथ उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसके कैप्शन में केकेआर ने लिखा- गुरु गंभीर।


 

गंभीर के कोच बनने पर कमेंटेटर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हर्षा भोगले ने लिखा- भारतीय क्रिकेट का सबसे खुला राज आखिरकार खुल ही गया। गौतम गंभीर को 20 वर्षों से अधिक समय से जानने के बाद, मुझे विश्वास है कि वह अच्छा काम करेंगे। वह अपनी बातों में सीधे हो सकते हैं, यहां तक कि मुंहफट भी, लेकिन उनका दिल साफ है और वह भारतीय क्रिकेट की दिल से परवाह करते हैं।

गंभीर के कोच बनने पर विराट कोहली की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- जोश और आक्रामकता से भरे एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। गंभीर ने अपने सर्वकालिक महान क्लच जीन के साथ राष्ट्रीय टीम में प्रवेश किया है। शीर्ष पद पर आपका स्वागत है गौतम गंभीर। टीम इंडिया के साथ आपकी सफलता की कामना करते हैं।

गंभीर के साथ मिलकर भारत को 2007 में टी20 और 2011 में वनडे चैंपियन बनाने वाले हरभजन सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- बधाई हो गौतम गंभीर। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में आपकी नई पारी के लिए आपको शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि आपका अनुभव, ऊर्जा, जुनून, आक्रामकता और प्रतिभा टीम को उत्कृष्टता के पथ पर आगे बढ़ाएगी। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। गुड लक दोस्त।

वहीं, भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने लिखा- बहुत बधाई गौतम गंभीर। जैसा कि अब आप इस नई भूमिका में उतरे हैं,  आपको मेरी तरफ से ढेर सारी सफलता की शुभकामनाएं। अच्छी तरह से टीम इंडिया को आगे ले जाना।

विज्ञापन

गंभीर के साथ मिलकर 2007 में भारत को टी20 चैंपियन बनाने वाले आरपी सिंह ने लिखा- भारत के लिए खेलने से लेकर भारत को कोचिंग देने तक का सफर बहुत कम लोगों ने देखा है। आपकी यात्रा एक ऐसी यात्रा रही है जिसे मुझे करीब से देखने का सौभाग्य मिला है। मैं उन सभी कठिन पड़ावों को भी देखा है जिन्हें आपको पार करना पड़ा। बहुत योग्य कोच गौतम गंभीर। एक बार फिर हमें गौरवान्वित करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें