फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: पूजा वस्त्राकर की मुरीद हुईं स्मृति मंधाना, कहा- टी20 विश्व कप में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी

Wed, 10 Jul 2024 01:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंधाना ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, 'पहले दो मैच में विकेट सपाट था और ऐसे में इस तरह का प्रदर्शन शानदार है। हमें उम्मीद है कि वह (वस्त्राकर) अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी और विश्व कप मेंं हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।'
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में किए गए प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हैं और उनका मानना है कि बांग्लादेश में अक्तूबर में होने वाले टी20 विश्व कप में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन


वस्त्राकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 8 विकेट लिए। उन्होंने तीसरे और अंतिम मैच में 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इस मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर की।

भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
मंधाना ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, 'पहले दो मैच में विकेट सपाट था और ऐसे में इस तरह का प्रदर्शन शानदार है। हमें उम्मीद है कि वह (वस्त्राकर) अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी और विश्व कप मेंं हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।'

उन्होंने कहा, 'उसने शानदार गेंदबाजी की। यह लंबी अवधि की सीरीज थी और एक गेंदबाज होने के नाते उसने जैसा प्रदर्शन किया उससे मैं हैरान हूं।' भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा तीन वनडे और एक टेस्ट मैच भी खेला। मंधाना ने वस्त्राकर के अप्रैल मई में बांग्लादेश में किए गए प्रदर्शन को भी याद किया। उन्होंने तब 5 मैच की टी20 सीरीज में 5 विकेट लिए थे।

स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
भारतीय उप कप्तान ने कहा, 'यहां तक कि बांग्लादेश में टी20 श्रीलंका में उसने विशेष कर डेथ ओवरों में जिस तरह से गेंदबाजी की, वह शानदार था। हम जानते थे कि जिस तरह से वह पिछले कुछ महीनो से गेंदबाजी कर रही थी, उसे देखते हुए वह अंतर पैदा कर सकती है। इस सीरीज में खेलने से पहले ही हम उसके प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त थे।'

मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सफलता का श्रेय सीरीज से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लगाए गए अभ्यास शिविर को दिया। उन्होंने कहा, 'सीरीज से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लगाए गए शिविर में काफी कड़ी मेहनत की गई थी। इसका हमें फायदा मिला। पूरी सीरीज के दौरान सभी खिलाड़ी प्रत्येक प्रारूप में बल्लेबाजी के लिए तैयार थे।'
विज्ञापन

स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। मंधाना ने कहा, 'शेफाली जब बहुत अधिक नहीं सोचती तब वह बल्लेबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती है। उस जैसी बल्लेबाज को आपको बहुत अधिक जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती है। मैं उसे केवल जल्दबाजी नहीं दिखाने के लिए कहती हूं। सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मैं उसे गेंदबाज के बारे में बताती हूं और वह खुद ही उसके अनुरूप ढल जाती है।'

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने कहा कि उनके बल्लेबाज पिच का सही अनुमान नहीं लगा पाए और परिस्थितियों के अनुसार ढलने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा, 'हम इस तरह से सीरीज का अंत नहीं करना चाहते थे। शुरू में गेंद पर रुककर आ रही थी। इसके अलावा मुझे लगता है कि हमने उस तरह से परिस्थितियों से तालमेल नहीं बिठाया जैसा कि हम कर सकते थे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें