फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट पर जमकर भड़के शोएब अख्तर, बोले- उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को मार डाला

Fri, 17 Sep 2021 09:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

Shoaib Akhtar Slams New Zealand Cricket: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान क्रिकेट को मार डाला।
विज्ञापन
Shoaib Akhtar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा कारणों के चलते मैच से ठीक पहले अचानक से न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया। बोर्ड के इस फैसले के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स भड़क उठे हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान क्रिकेट को मार दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने याद दिलाया कि जब न्यूजीलैंड में मुस्लिमों पर गोलियां बरसाई गई थीं उस समय क्या हुआ। क्राइस्टचर्च हमले में नौ पाकिस्तानी मारे गए थे। उस समय पाकिस्तान न्यूजीलैंड के साथ मजबूती से खड़ा था। कोरोना काल में भी पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड का दौरा किया।

विज्ञापन


आपको हमारी सुरक्षा प्रणाली पर विश्वास करना चाहिए था

'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट कर न्यूजीलैंड क्रिकेट को बुरा भला कहा। इस पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा, 'सुरक्षा कारणों की वजह से इस दौरे को रद्द कर दिया गया। बड़ा ही अजीब है। यहां आने पहले आपको सुरक्षा से संबंधित सारी जानकारियां मिल गई थीं। आप यहां आए और पिछले चार-पांच दिनों से आप इस्लामाबाद घूम रहे हैं। यहां कोई चिड़िया तक भी नहीं पर मारी और अचानक से आपको सुरक्षा अलर्ट किया गया और आपने इस दौरे को रद्द कर दिया। आपको हमारी सुरक्षा प्रणाली पर विश्वास करना चाहिए था। हम आपके कंसर्न को समझ सकता हूं लेकिन इस तरह जाने से अच्छा कि आप पाकिस्तान आते ही नहीं।  
विज्ञापन

डर तो पूरी दुनिया में है

उन्होंने वीडियो में आगे कहा, 'इस दौरे के लिए हमारी सुरक्षा एजेंसियां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की थीं। डर तो पूरी दुनिया में हैं, लेकिन अचानक एक अलर्ट से आपने इस दौरे को रद्द कर दिया। यह निराशाजनक है।' इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड की उस घटना का जिक्र किया जिसमें 50 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गई थी। बात साल 2019 की है, जब क्राइस्टचर्च दो मस्जिदों में हमला हुआ था जिसमें नौ पाकिस्तानी समेत कई लोग मारे गए थे। बता दें कि आज से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज की शुरुआत होने वाली थी। इससे ठीक पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें जो धमकी मिल रही थी, उसे देखते हुए दौरा जारी रखना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि यह पीसीबी के लिए करारा झटका होगा, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और हमारा मानना है कि इसके लिए यही जिम्मेदारी भरा विकल्प है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें