फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: सीरो सर्वे में मुंबई की 86 फीसदी आबादी में एंटीबॉडी मिली, टीकाकरण के आए अच्छे नतीजे

Fri, 17 Sep 2021 08:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/ नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कराए गए पांचवें सीरो सर्वे के अच्छे नतीजे आए हैं। इसमें 86 फीसदी मुंबईकर में एंटी बॉडी पाई गई हैं। टीके लगवा चुके 90 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी मिली है। 
 
विज्ञापन
सीरो सर्वे - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से कोरोना महामारी से जूझ रहे मुंबई महानगर में कराए गए पांचवें सीरो सर्वे के नतीजे आ गए हैं। इनके अनुसार महानगर के 86.64 फीसदी लोगों में एंटी बॉडी मिली है। कोरोना से मुकाबले की दृष्टि से यह अच्छी खबर है। बीएमसी द्वारा जारी सीरो सर्वे के शुक्रवार को जारी परिणामों के अनुसार मुंबई के जो लोग कोरोना रोधी टीके की एक या दोनों खुराक ले चुके हैं, ऐसे 90.26 फीसदी लोगों में एंटी बॉडी पाई गई है। जबकि जिन लोगों को एक भी टीका नहीं लगा है, उनमें से 79.86 फीसदी में एंटी बॉडी पाई गई है। बताया गया कि 88.29 फीसदी महिलाओं और 85.07 फीसदी पुरुषों में कोरोना से लड़ने की क्षमता विकसित हो चुकी है। स्वास्थ्य कर्मियों में 87.14 फीसदी सीरो प्रिवलेंस हैं। जिन 8,674 सैंपल्स की जांच की गई, उनमें से 20 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों के थे।

विज्ञापन



राजस्थान में पाबंदियों में रियायत
राजस्थान में शादी समारोह में अधिकतम 200 लोगों के आने को छूट दे दी गई है। इसके अलावा कक्षा छह से आठ तक की नियमित कक्षाएं 20 सितंबर और कक्षा एक से पांचवीं तक की नियमित कक्षाएं 27 सितंबर से चलेंगी। इस दौरान 50 फीसदी छात्रों की ही अनुमति होगी। इसके अलावा सिनेमा हॉल में 100 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। सिनेमा हॉल सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुल सकेंगे। यहां सिर्फ उन्हें आने की अनुमति होगी, जिन्होंने कम से कम कम कोरोना वैक्सीन की एक डोज ले ली हो।
 

विज्ञापन

इन राज्यों में कोरोना का हाल

  • केरल में गुरुवार को 23,260 नए कोरोना के मामले सामने आए। इस दौरान 20,388 रिकवरी और 131 मौतें दर्ज की गई। राज्य में फिलहाल सक्रिय मामले 1.88 लाख से ज्यादाहैं।
  • हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 209 नए मामले सामने आए और 197 लोग ठीक हुए। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,580 है।
  • तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,669 नए मामले सामने आए और 1,565 रिकवरी दर्ज की गई। इस दौरान 17 मौतें भी हुईं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 16,843 है।
  • कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1,003 नए मामले सामने आए, 1199 रिकवरी दर्ज़ की गई और कोरोना से 18 मौतें हुईं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,960 है।
  • आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,393 नए मामले सामने आए, 1,296 रिकवरी दर्ज़ की गई और 8 मौतें हुईं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,797 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें